फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव परिणाम : प्रधान पद पर कोई तीन वोट से जीता, कहीं प्रत्याशी को नहीं मिला स्वयं का मत

Wed, 12 May 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 May 2021 12:15 AM IST
सार

रिजावली, वाजिदपुर-कुतुकपुर व जसराना देहात में प्रधान पद के परिणाम जारी, रिजावली में कुंवर पाल सिंह, वाजिदपुर-कुतुकपुर में नरेंद्र कुमार और जसराना देहात में खेतपाल ने मारी बाजी, जसराना देहात में 177 वोटों के अंतर से जीते खेतपाल तो रिजावली में जीत का अंतर रहा महज तीन वोट

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav Result Firozabad Update News Gram Pradhan Win By Three Votes
पंचायत चुनाव परिणाम: फिरोजाबाद में हुए चुनाव के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले की तीन ग्राम पंचायतों वाजिदपुर-कुतुकपुर, रिजावली और जसराना देहात में प्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को परिणाम घोषित होने के साथ ही पूरी हो गई। वाजिदपुर-कुतुकपुर से नरेंद्र कुमार, जसराना देहात से खेतपाल सिंह ओर रिजावली ग्राम पंचायत से कुंवरपाल सिंह विजयी घोषित किए गए। कुंवरपाल सिंह ने अपने निकटतम संतोष कुमार सिंह को महज तीन वोटों के अंतर से हराया। फिरोजाबाद में प्रधान पद की रिक्त तीन सीटों पर नौ मई को मतदान कराया गया था। इसके साथ ही मंगलवार को मतगणना कराई गई। मतगणना के बाद फिरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाजिदपुर-कुतुकपुर से नरेद्र कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम उदयवीर सिंह को 89 वोटों से शिकस्त दी। वहीं नारखी ब्लॉक की रिजावली सीट पर प्रधान पद के लिए बेहद जीत-हार के बीच मामूली अंतर देखने को मिला। कुंवर पाल सिंह ने अपने निकटतम संतोष कुमार सिंह को महत तीन वोट से हराया। जसराना देहात ग्राम पंचायत में खेतपाल सिंह ने 117 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

Up Panchayat Chunav Result Firozabad Update News Gram Pradhan Win By Three Votes
पंचायत चुनाव की मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी को नहीं मिला खुद का भी वोट 
जसराना देहात की प्रधानी पाने के लिए सात लोग मैदान में थे। मंगलवार को हुई मतगणना में जहां खेतपाल सिंह प्रधान बने तो छह लोगों को निराशा हाथ लगी। तीन प्रत्याशियों को छोड़कर चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मंगलवार को हुई मतगणना के दौरान खेतपाल सिंह को 994, दयाकिशन को 856, दयादेवी को 05, दिग्विजय सिंह को 877, विनोद कुमार को 00, विपिन को 08 एवं सर्वेश कुमार 01 मत मिला। ताज्जुब की बात है कि जहां जीतने वाले प्रत्याशी को 994 वोट मिले वहीं एक प्रत्याशी विनोद कुमार को खुद का भी वोट नहीं मिल सका। 117 वोटों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की पत्नी की मौत होने के बाद चुनाव निरस्त हुआ था। मतगणना के दौरान तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह, सचिव सुनील कुमार के साथ अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
 
Up Panchayat Chunav Result Firozabad Update News Gram Pradhan Win By Three Votes
पंचायत चुनाव की मतगणना की व्यवस्था लेने पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत रिजावली में हुई कांटे की टक्कर, कुवेन्द्रपाल सिंह विजयी
ब्लाक टूंडला के रजावली ग्राम पंचायत पर प्रत्याशी की मौत के बाद हुए चुनाव की मतगणना खंड विकास कार्यालय में हुई। करीब ढाई घंटे चली मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। कुवेंन्द्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र तीन वोट से परास्त कर विजय हासिल कर ली। बतातें चलें कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा रजावली ग्राम पंचायत पर प्रधान पद की प्रत्याशी सुधारानी के आकस्मिक निधन के कारण चुनाव निरस्त कर दिया था। प्रधान पद पर 09 प्रत्याशियों के लिए यहां विगत नौ मई को चुनाव कराया गया था। इसके बाद सभी मतपेटिकाओं को खंड विकास कार्यालय में बनाए गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Panchayat Chunav Result Firozabad Update News Gram Pradhan Win By Three Votes
फिरोजाबाद में मतगणना के दौरान खिड़कियों पर खड़े एजेंट - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह नौ बजे करीब निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद खंड विकास कार्यालय के सभागार में मतगणना शुरू हुई। सभागार के बाहर बनी खिड़कियों से प्रत्याशियों के एजेंट एक-एक वोट पर नजर रखे हुए थे। करीब ढाई घंटे चली मतगणना के बीच कुवेंन्द्रपाल सिंह ने अपने निकतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार सिंह को तीन मतों से पराजित कर विजय हासिल कर ली। 
 
विज्ञापन
Up Panchayat Chunav Result Firozabad Update News Gram Pradhan Win By Three Votes
पंचायत चुनाव में जीत के बाद अपने समर्थकों संग खड़े नवनिर्वाचित प्रधान - फोटो : अमर उजाला
कुवेंद्रपाल सिंह को 343, संतोष कुमार को 340 मत प्राप्त हुए
रिटर्निंग ऑफिसर अनवर हुसैन व नायब तहसीलदार अनीष सिंह ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। जीत की घोषणा होते ही कुवेन्द्रपाल सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बीच प्रशासन की कड़ी हिदायत के बाद प्रत्याशी के साथ बिना की जुलूह के समर्थक रवाना हो गये। मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी डा बुसरा बानो, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व थाना प्रभारी केडी शर्मा मौजूद रहे।

किसको कितने मिले वोट
कुवेंद्रपाल सिंह            343
संतोषपाल सिंह           340
धीरेन्द्रपाल सिंह          290
जवाहर सिंह                201
श्यामवीर                      65
अनीता सिंह                  51
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed