{"_id":"6098e7298ebc3ebf815f691f","slug":"police-issue-challan-against-horse-rider-for-not-wearing-mask-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस को देखकर रुक गया घोड़ा, बिना मास्क सवारी कर रहे युवक का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस को देखकर रुक गया घोड़ा, बिना मास्क सवारी कर रहे युवक का कटा चालान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चालान की प्रति दिखाता घुड़सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रसार थम नहीं रहा है। रोजाना 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोविड नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इस बीच एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सोमवार को थाना लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी घोड़े पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने घोड़े को भगाने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा भागने की बजाय रुक गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसका चालान कर दिया।
लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पर पाबंदी है। इसका पालन कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। सोमवार को लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक घुड़सवार को पकड़ लिया।
3 of 5
पुलिस ने काटा घुड़सवार का चालान
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घुड़सवार युवक नाम का छोटू है। वह थाना शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। छोटू ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेकिंग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रविवार को भी शहर और देहात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के निकले 1695 लोगों का पुलिस ने चालान किया। हरीपर्वत इलाके में एसएसपी मुनिराज जी ने पैदल गश्त की। शाम तक शहर में 925 लोगों का चालान करके 1,40,800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 770 लोगों का चालान करके 2,35,400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
रावतपाड़ा में बंद दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में 30 अप्रैल रात से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हैं। प्रशासन पाबंदियों में फिलहाल कोई ढील देने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। अब 17 मई तक दूध, दवाई व राशन दुकानों के अलावा सभी बाजार बंद रहेंगे। आकस्मिक सेवाओं के लिए छूट है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवतियों व बच्चों के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।