फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की पहली सालगिरह पर मौत: कमरे में फंदे पर लटकी थी पत्नी, पेड़ पर पति का शव...दोनों ने इस वजह से दे दी जान

Wed, 05 Mar 2025 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

शादी की सालगिरह पर पहले पत्नी और फिर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौत के कारणों की पता लगा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया दोनों की जान देने की वजह रात को हुआ विवाद बताया जा रहा है...

विज्ञापन
Death on first anniversary of marriage: Husband and wife committed suicide by hanging themselves in agra
पति-पत्नी का फाइल फोटो और घर पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के डाैकी के गांव नरि कांकरि में मंगलवार सुबह लवकुश (22) और उनकी पत्नी राखी (20) ने शादी की सालगिरह की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बहू और बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की शादी को एक साल ही हुआ था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल को देखा जा रहा है। सोमवार रात को दंपती में किसी बात को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है।


नरि कांकरि, थाना डौकी निवासी सुंदर सिंह हलवाई हैं। कर्नाटक में काम करते हैं। छोटा बेटा रामू पिता के साथ ही रहता है। बड़ा बेटा लवकुश मजदूरी करता था। उसकी शादी 4 मार्च 2024 को पिनाहट के गांव झोरियन निवासी राखी से हुई थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को दोनों ने साथ खाना खाया। दोनों कमरे में सोने चले गए। मां नैना देवी का कमरा बराबर में है। वह भी सो रही थीं।

थानाध्यक्ष डाैकी ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब गांव पहुंची तो लवकुश और राखी के शव फर्श पर रखे हुए थे। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मगर, पुलिस ने किसी तरह समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Death on first anniversary of marriage: Husband and wife committed suicide by hanging themselves in agra
घर पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे राखी अपने कमरे से बाहर आई। वह पशुओं को चारा डालने के लिए पति से कहकर चली गईं। मां भी बाड़े में काम कर रही थीं। काफी देर बाद भी राखी के नजर नहीं आने पर पति लवकुश इधर-उधर देखने लगा। तभी मां के कमरे में पंखे से साफी से बने फंदे पर वह लटकी नजर आई। यह देखकर लवकुश की चीख निकल गई। जानकारी पर आसपास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं एक घंटे बाद राखी के परिजन भी आ गए। सुबह 7:30 बजे लवकुश भी घर से निकल गया। घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में पेड़ से वह फंदे पर लटका मिला। बहू और बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।


 
Death on first anniversary of marriage: Husband and wife committed suicide by hanging themselves in agra
घर पर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 फरवरी को शादी में शामिल होने गई थी राखी
लवकुश के परिजन सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बेटे और बहू की शादी की सालगिरह थी। रात में ठीक से अपने कमरे में सोये थे। सुबह पता नहीं क्या हुआ, जो दोनों ने फंदा लगा लिया। 26 फरवरी को राखी अपने जीजा के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी। तभी से पति-पत्नी के बीच किसी बात पर मनमुटाव हुआ था। यह किस बात पर था, यह कोई नहीं जानता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Death on first anniversary of marriage: Husband and wife committed suicide by hanging themselves in agra
पति पत्नी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में लोग करते रहे चर्चा
लवकुश और राखी में किसी तरह का विवाद नहीं था। वह हंसी खुशी रह रहे थे। एक रात में ही क्या हुआ, यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं। माैसी फूलवती का कहना था कि पत्नी की मृत्यु के बाद ससुराली विवाद कर रहे थे। इसके बाद ही लवकुश घर से निकल गया था। उसने आत्महत्या कर ली।


 
विज्ञापन
Death on first anniversary of marriage: Husband and wife committed suicide by hanging themselves in agra
घर पर बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में जुटी पुलिस 
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट नहीं मिला है, परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि सोमवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद ही यह घटना हुई है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed