{"_id":"699180f90b8bf782a602886f","slug":"delhi-triple-murder-case-accused-tantrik-performed-ritual-after-alleged-poisoning-of-three-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर केस: तीन हत्या कर तंत्र कक्ष में चढ़ाईं तीन मालाएं; किराएदारों का कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर केस: तीन हत्या कर तंत्र कक्ष में चढ़ाईं तीन मालाएं; किराएदारों का कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा
राहुल दक्ष, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:34 PM IST
सार
दिल्ली में हुए ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक ने तीन हत्या के बाद यूपी के फिरोजाबाद के घर में बने तंत्र कक्ष में तीन मालाएं चढ़ाईं थीं। फिरोजाबाद में तंत्र साधना के कमरे में दीवार पर बने तीन प्रतीकों पर मालाएं टंगी मिलीं। घर में रहने वाले किराएदारों ने दबी जुबां में कहा कि हत्याकांड से एक सप्ताह पहले कमरुद्दीन फिरोजाबाद आया था।
दिल्ली के पीरगढ़ी में सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन न केवल एक शातिर अपराधी है, बल्कि उसकी धार्मिक कट्टरपंथ की जड़ें बेहद गहरी हैं। दिल्ली में तीन लोगों की जहरीला लड्डू देकर हत्या करने के बाद रामगढ़ के अजमेरी गेट निवासी कमरुद्दीन ने अपने परिजन से संपर्क किया। तंत्र साधना वाले कमरे में दीवार पर तीन काले रंग के प्रतीक बनवाए और उन पर फूल मालाएं चढ़वाईं थीं।
Trending Videos
2 of 12
कमरुद्दीन के घर में बने तंत्र क्रिया वाले कमरे में दीवार पर बने तीन काले प्रतीक, उन पर टंगी फूल माला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को जब दिल्ली पुलिस जांच के लिए यहां आई तो उसे भी तंत्र कक्ष में दीवार पर काले रंग से बने तीन रहस्यमयी काले प्रतीकों पर ये मालाएं टंगी मिली हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि उसने इन हत्याओं को किसी तांत्रिक अनुष्ठान की तरह अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड से एक सप्ताह पहले कमरुद्दीन आया था फिरोजाबाद
दिल्ली में 8 फरवरी को उसने वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले वह फिरोजाबाद आया था। घर में रहने वाले किराएदार दबी जुबां में बोले, दिल्ली हत्याकांड से एक सप्ताह पहले कमरुद्दीन आया था।
4 of 12
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
20 साल पहले टेंट-शटरिंग वाले से बना तांत्रिक
कमरुद्दीन के पड़ोसी बताते हैं कि उसके पिता भी नसरुद्दीन भी यहीं रहते थे। उस वक्त परिवार गरीब था। कमरुद्दीन चार भाई हैं। कमरुद्दीन ने शुरुआत में टेंट और शटरिंग का काम किया था।
विज्ञापन
5 of 12
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 20 साल पहले उसने बसई मोहम्मदपुर स्थित एक दरगाह पर जाना शुरू किया, जिसके बाद वह पूरी तरह तंत्र-मंत्र की दुनिया में उतर गया। धीरे-धीरे उसने तांत्रिक के रूप में अपनी पहचान बनाई और लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।