सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: डेंगू और बुखार से मौत का ऑडिट करेगी टीम, दो दिन में देगी रिपोर्ट, घर-घर पहुंचे अफसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dengue In Firozabad Children And Men Died Audit By Team Lastest News
फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने जाना अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में प्रतिदिन हो रही बच्चों की मौत का ऑडिट कराने के लिए डीएम ने कमेटी गठित की है। स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम मौत के कारण का पता लगाएगी। टीम को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मात्र दो दिन का समय दिया गया है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में एसडीएम सदर, स्वास्थ्य विभाग के दो पदाधिकारी, एक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक शामिल हैं। टीम का गठन करने के बाद डीएम ने टीम को दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद में अब तक 89 बच्चे और बड़ों की मौत बुखार से हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फिरोजाबाद में दौरा किया था।

 
Trending Videos
Dengue In Firozabad Children And Men Died Audit By Team Lastest News
फिरोजाबाद: टेंपो में बैठे मरीज - फोटो : अमर उजाला
लोडिंग वाहन में आए मरीज, दो घंटे तक टहलाता रहा स्टाफ
झलकारी नगर निवासी पूनम (15) पुत्री उदयवीर को रविवार को परिजन लोडिंग वाहन में गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से स्टाफ ने मरीज को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया और फिर सरकारी ट्रामा सेंटर से फिर सौ शैय्या अस्पताल में मरीज को भेजा गया। लोडिंग वाहन में मरीज को लेटाकर परिजन इधर से उधर भटकते रहे। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती फाइल बना दी गई। इसके बाद भी डेढ़ घंटे तक परिजन मरीज को लेकर ऊपर से नीचे दौड़ते रहे। मरीज की मां शीला देवी ने बताया कि बेटी पूनम को तेज बुखार था। 108 एंबुलेंस को फोन किया तो वह नहीं पहुंची। ऐसे में लोडिंग वाहन से ही बेटी को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। बिना चेक किए कह दिया कि सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाओ। सरकारी ट्रामा सेंटर से कह दिया कि सौ शैय्या अस्पताल ही ले जाओ। इधर से उधर स्टाफ चक्कर लगवाता रहा। बाद में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करने के लिए फाइल दे दी गई लेकिन तीसरी मंजिल तक स्टाफ मरीज को लेकर दौड़ाता रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद मरीज को भर्ती किया गया। इधर, ककरऊ कोठी निवासी दीपक ने बताया कि डेढ़ माह की रोशनी को डेंगू है। वार्ड में भर्ती तो कर दिया गया है लेकिन दो घंटे गुजरने के बाद भी इलाज के लिए कोई नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue In Firozabad Children And Men Died Audit By Team Lastest News
फिरोजाबाद मेयर ने जाना लोगों का हाल - फोटो : अमर उजाला

मैडम! बच्चों की हालत बिगड़ती जा रही है। आप ही कुछ करो। अस्पताल के गेट पर दो घंटे बैठने के बाद कह दिया गया बेड खाली नहीं है। आप बच्चों को घर ले जाओ। अब आप ही बताओ मैडम कहां जाए। कहां पर बच्चों का इलाज कराएं? इतना पैसा नहीं है कि निजी अस्पताल में भर्ती कर दें। यह दर्द एक पिता ने मेयर नूतन राठौर के सामने व्यक्त किया। सत्यनगर टापाकलां निवासी चंद्र कुमार की तीन बेटियां रागनी (3), दीक्षा (7) और रुबी (11) को शनिवार रात बुखार आ गया। देर रात परिजन उपचार के लिए बच्चियों को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चियों के परिजनों से कह दिया गया कि गेट पर बैठो। बेड खाली हो जाएगा तो भर्ती कर लिया जाएगा। परिजन करीब दो घंटे तक अस्पताल के गेट पर बैठे रहे लेकिन बेड खाली नहीं हुआ। इसके बाद कह दिया गया कि आप बच्चों को घर ले जाओ। यहां बेड खाली नहीं है। बुखार से तप रही बेटियों को लेकर पिता घर आ गया। सूचना पर मेयर नूतन राठौर पहुंची। मेयर को देख पीड़ित बोला कि मैडम आप भी मदद करो। बच्चे बुखार से तप रहे है और पैसा हमारे पास नहीं है कि उनको निजी अस्पताल में ले जाया जाए। यही हाल रहा तो बच्चे बुखार से मर जाएंगे। पीड़ित की वेदना सुनकी मेयर ने डीएम को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद एंबुलेंस बच्चों को लेने मोहल्ले में पहुंची। इसके बाद बच्चों का इलाज शुरू हो सका। 

Dengue In Firozabad Children And Men Died Audit By Team Lastest News
फिरोजाबाद: डेंगू और वायरल बुखार से मौतों के बाद मोहल्लों में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर की नई आबादी वाले मोहल्लों में दस्तक दी। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। बोले कि बच्चों को फुल बाजू के कपड़े पहनाएं। कूलरों का पानी निकाल दें और गंदगी नहीं होने दे। इस दौरान उन्होंने निगम के अफसरों को प्लॉट में भरे पानी निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Dengue In Firozabad Children And Men Died Audit By Team Lastest News
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
शासन की ओर से जिले में भेजे गए नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर के सुदामा नगर, ककरऊ कोठी, रेहना सहित कई प्रभावित मोहल्लों मे दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों में एवं घरों के आसपास जलभराव व गंदगी ना होने दें। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सहभागिता दिखाएं। वार्ड नं. 20 के पार्षद सुबोध कुमार दिवाकर से साफ सफाई व्यवस्था एवं प्लाटों में भरे पानी की जानकारी ली। नाली में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने बीमारों के घर पहुंचकर उनसे भी उपचार की जानकारी ली। रवि बघेल के मकान मे किराए पर रहने वाले सरला देवी ने बताया कि दो नातिन को बुखार आ रहा है। उनकी पुत्रवधू से जानकारी की और बताया दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर आयुक्त को पानी की निकासी कराने एवं जलनिगम की सहायता से कांन्ट्रोमैपिंग कराई जाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि बुखार के मरीज अधिक मिलने वाले क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लेकर मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाली क्रीम का वितरण कराएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed