सब्सक्राइब करें

वृंदावन में अनोखे अंदाज में मना वैलेंटाइन डे: भक्तों ने बांकेबिहारी को पुष्प अर्पित कर जताया प्रेम, मांगा आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated Valentine's Day with offered flowers in Banka Bihar Mandir Vrindavan in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रेम और भक्ति की पावन ब्रजभूमि पर वैलेंटाइन डे अनोखे अंदाज में मनाया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में अपने आराध्य से लाड़ लड़ाया। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बढ़े जा रहे थे। इस दौरान मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। 

Devotees celebrated Valentine's Day with offered flowers in Banka Bihar Mandir Vrindavan in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा और वृंदावन उत्सवों की भूमि है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उत्सवों की इन्हीं परंपराओं के बीच अब विदेशों के भी अनेक उत्सव यहां मनाए जाने लगे हैं। वैलेंटाइन डे का स्वरूप भी इस धार्मिक नगरी में बदल गया है। 
Devotees celebrated Valentine's Day with offered flowers in Banka Bihar Mandir Vrindavan in Mathura
बांकेबिहारी को गुलाब अर्पित कर जताया प्रेम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कान्हा के हजारों भक्त अपने आराध्य के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। कई महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची। भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प सहित अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप अर्पित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees celebrated Valentine's Day with offered flowers in Banka Bihar Mandir Vrindavan in Mathura
प्रेम मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
Devotees celebrated Valentine's Day with offered flowers in Banka Bihar Mandir Vrindavan in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वैलेंनटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वैसे धर्मनगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वैलेंटाइन डे पर फूलों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed