फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठाकुर द्वारिकाधीश ने कुंज में भक्तों संग खेली होली, मंदिर में छाया आस्था और भक्ति का उल्लास

Wed, 14 Oct 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
devotees performs worship in thakur dwarkadhish temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
एकादशी पर मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार को आस्था और भक्ति का ऐसा उल्लास छाया, जिसमें हर भक्त सराबोर हो गया। ठाकुरजी ने कुंज (वन) में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों संग होली भी खेली। शाम को राज दरबार का मनोरथ आयोजित किया गया। ठाकुरजी के दिव्य दर्शन पाकर भक्त भाव विभोर हो गए। 



devotees performs worship in thakur dwarkadhish temple mathura
पुजारियों ने भक्तों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
अधिक मास की एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए मंदिर में सुबह राजभोग के दर्शन के समय कुंज सजाई गई। कुंज में विराजमान ठाकुर द्वारिकाधीश ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। मंदिर में रसिया गायक मंडल के लोगों ने कुंजन होरी रे श्याम रसिया सहित होली गीत व रसिया गायन किया। 
devotees performs worship in thakur dwarkadhish temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में नृ्त्य करतीं महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कुंज में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश संग होली खेलकर श्रद्धालु आनंदित हो गए। महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर अपने आराध्य को रिझाया। मंदिर के पुजारियों ने भक्ति में सराबोर होकर झूम रहे भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। भक्त भी ठाकुरजी के प्रसाद रूपी फूलों को पाकर धन्य हुए। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees performs worship in thakur dwarkadhish temple mathura
कुंज में विराजे द्वारिकाधीश महाराज - फोटो : अमर उजाला
सायंकालीन बेला में मंदिर में राज दरबार का मनोरथ हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर में अद्भुत आभा बिखर रही थी। हीरे-जवाहारात के साथ स्वर्ण आभूषण धारण किए हुए द्वारिकाधीश महाराज की झांकी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। 
विज्ञापन
devotees performs worship in thakur dwarkadhish temple mathura
भक्तों ने की परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला
अधिक मास की एकादशी पर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा की। परिक्रमा में कई जगह जर्जर मार्ग और गंदगी के कारण श्रद्घालुओं को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed