गंगा दशहरा के पर्व पर मथुरा में यमुना में स्नान करने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वृंदावन के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। वहीं मथुरा के विश्राम घाट, जुगल घाट, राधारानी घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे। मथुरा के मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने मंदिरों में दर्शन के बाद दान पुण्य किया। मथुरा में गंगा दशहरा का पर्व पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जुगल घाट और राधारानी घाट पर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। कोरोना संक्रमण के बीच लोग इन घाटों पर पहुंचे और स्नान किया। गंगा दशहरा का व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। यह पर्व जल के महत्व को बताता है, ज्येष्ठ मास में गर्मी अधिक पड़ती है। इस मास में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। वही, इस महीने में दिन बड़ा और रातें छोटी होती हैं।
गंगा दशहरा: मथुरा में कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, संक्रमण के खतरे के बीच श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
सार
मथुरा में गंगा दशहरा का पर्व पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जुगल घाट और राधारानी घाट पर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। कोरोना संक्रमण के बीच लोग इन घाटों पर पहुंचे और स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन