फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spices adulterated with synthetic colours and mustard oil adulterated with rice bran

अब खाएं तो खाएं क्या?: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया

Sun, 09 Aug 2026 09:53 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 09:53 AM IST
सार

मसालों के 25 नमूनों की जांच में पांच नमूने फेल मिले। इनमें मिर्च-धनिया में डंठल और सिंथेटिक रंग पाया गया। पानी की गुणवत्ता भी खराब मिली। पैक्ड पानी के 13 में से 6 के नमूने फेल पाए गए। इन सभी के विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Spices adulterated with synthetic colours and mustard oil adulterated with rice bran
खाने की हर चीज में मिलावट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुनाफाखोर मसालों से लेकर सरसों के तेल और नमकीन में भी मिलावट कर रहे हैं। मसालों में डंठल और सिंथेटिक रंग तो सरसों और वनस्पति तेल में राइसब्रान, आर्जिमोन के बीजों के तेल की मिलावट पकड़ी जा चुकी है। यहां तक कि पैक्ड पानी भी पीने लायक नहीं निकला है। खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। रिपोर्ट में मिलावट का खेल सामने आया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की जांच में रिपोर्ट के अनुसार बताया कि सरसों के तेल के 42 नमूनों में 12 नमूने फेल मिले, जिनमें 11 में मिलावट पाई गई। इनमें पाम ऑयल, राइस ब्रान ऑयल, आर्जिमोन के बीजों के तेल की मिलावट पाई गई। दाल और नमकीन भी घटिया पाए गए, इनमें घुन (कीड़े) मिले। दाल के 57 की जांच में 11 नमूने फेल मिले। इसमें 10 में दाल घटिया पाई गई। एक में कीड़े मिले। मसालों की बात करें तो 25 की जांच में पांच नमूने फेल मिले। इनमें मिर्च-धनिया में डंठल और सिंथेटिक रंग पाया गया। 
विज्ञापन


 

पानी की गुणवत्ता भी खराब मिली। पैक्ड पानी के 13 में से 6 के नमूने फेल पाए गए। इन सभी के विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. नंदन सिंह का कहना है कि मिलावटी और घटिया सामग्री बीमारियों की बड़ी वजह बन रही है। इससे पेट में अल्सर, अपच और फूड पॉयजनिंग का खतरा सबसे ज्यादा है।

 

बिना दूध से बनी मिठाई में ज्यादा मिलावट
विभाग ने मिठाई के नमूनों की जांच कराई। इसमें बिना दूध के बनने वाली मिठाई के 250 नमूनों में से सिंथेटिक रंग, घटिया बेसन समेत अन्य सामग्री मिली। दूध से बनी मिठाइयों के 11 नमूनों में से एक की गुणवत्ता खराब पाई गई।

इन नंबरों पर करें शिकायत
18001805533, 0562-29700049 पर (सुबह 10 से शाम पांच बजे तक)

ये भी पढ़ें-UP: आटे में मिलाया जा रहा था 'धीमा जहर', जांच में बड़े नेता का सामने आया नाम; भूल से भी न खरीदें इस मिल का आटा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed