फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपोत्सव: अटल जी के बटेश्वर में दिखा अयोध्या सा अद्भुत नजारा, दो लाख 51 हजार दीयों से जगमगाए यमुना घाट

Wed, 03 Nov 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration On Yamuna Ghat In Former Pm Atal Bihari Vajpayee Home Bateshwar Agra
आगरा: बटेश्वर के घाट पर जलते दीपक - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस की शाम बटेश्वर की एतिहासिक मंदिर शृंखला और घाट दीपों से जगमग हो उठे। जलते दीयों से यमुना की लहरें भी झिलमिला उठीं। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए भीड़ भी जुटी थी। इस दौरान ब्रज की काशी बटेश्वर बम भोले के जयघोष से गूंज उठी। पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने यमुना का पूजन कराया। हर वर्ष की भांति तीर्थ धाम बटेश्वर में लगने वाले ऐतिहासिक पशु एवं लोक मेला का आयोजन जिला पंचायत आगरा द्वारा किया जाता है। सैकड़ों वर्ष पुरानी लगते चले आ रहे मेले का उद्घाटन मंगलवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा मंजू भदौरिया ने फीता काटकर किया। वहीं देर शाम ब्रज की काशी बटेश्वर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत आगरा के तत्वावधान में किया गया। बटेश्वर के यमुना किनारे घाटों पर ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला पर करीब 2 लाख 51 हजार दीपक एक साथ जलाए गए। जिससे शिव मंदिर श्रृंखला के साथ यमुना की लहरें झिलमिला उठीं और अयोध्या नगरी जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिला। 

Diwali Celebration On Yamuna Ghat In Former Pm Atal Bihari Vajpayee Home Bateshwar Agra
बटेश्वर के घाट पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ दीपक ही दीपक और उनकी रोशनी जगमगाती हुई नजर आई, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बटेश्वर धाम पहुंचे और इस नजारा को देखकर बम भोले के जयकारों और जयघोष नगरी गूंज उठी। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी एवं राकेश वाजपेई ने यमुना मैया का पूजन कराया। 
Diwali Celebration On Yamuna Ghat In Former Pm Atal Bihari Vajpayee Home Bateshwar Agra
रोशनी से जगमग बटेश्वर का यमुना घाट - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में हुए दीपोत्सव के कार्यक्रम को सभी ने सराहा वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजन को और बड़े स्तर पर कराने की नेताओं द्वारा बात कही गई। तीर्थ धाम बटेश्वर में प्राचीन मेले के साथ अन्य कार्यक्रमों को पर्यटन स्थल पर बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Celebration On Yamuna Ghat In Former Pm Atal Bihari Vajpayee Home Bateshwar Agra
बटेश्वर के घाट डूबे - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर पर ऐतिहासिक मेला हर वर्ष लगता है। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा योजना बनाई जा रही है। बटेश्वर में शिव मंदिरों की श्रृंखला देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं।
विज्ञापन
Diwali Celebration On Yamuna Ghat In Former Pm Atal Bihari Vajpayee Home Bateshwar Agra
बटेश्वर मेला का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधिगण - फोटो : अमर उजाला
मेले के शुभारंभ के दौरान सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक पक्षालिका सिंह, जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, मानवेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। 

डेंगू का डंक: ताजनगरी में तीन गुना बढ़ी मरीजों की संख्या, व्यस्कों की संख्या अधिक होना चिंताजनक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed