सब्सक्राइब करें

आगरा हादसा: दूसरे दिन भी नदी में डूबे सात लापता...भीड़ ने SDM की गाड़ी का शीशा तोड़ा; सेना ने संभाला मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 03 Oct 2025 08:44 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ में बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान बड़ा हादसा हो गया था। खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 13 लोग डूब गए थे। इनमें से एक को बचा लिया गया था। अब तक पांच के शव निकाले जा चुके हैं। सात लोगों का अब तक कुछ भी पता नहीं लग सका है।
 

विज्ञापन
Durga idol immersion accident in Agra: Seven people drowned in Uttang river five bodies found Army and NDRF o
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में खेरागढ़ के गांव कुसियापुर में दशहरा पर बृहस्पतिवार को उटंगन नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन करते डूबे 12 युवकों में से 2 और के शव शुक्रवार को निकाल लिए गए। घटना के 24 घंटे में 5 के ही शव बरामद किए जा सके। 7 और की तलाश के लिए 50 पैरा ब्रिगेड की यूनिट 411 पैरा फील्ड कंपनी को बुलाया गया।


 
Trending Videos
Durga idol immersion accident in Agra: Seven people drowned in Uttang river five bodies found Army and NDRF o
13 लोगों के डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को पोस्टमार्टम के बाद पांचों के शव गांव लाए गए। पुलिस अंतिम संस्कार कराना चाहती थी। मगर ग्रामीण सभी शवों के मिलने पर एक साथ अंतिम संस्कार पर अड़ गए। उन्होंने घटनास्थल के बाहर कंडे डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देर शाम लोगों को समझाकर शांत कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Durga idol immersion accident in Agra: Seven people drowned in Uttang river five bodies found Army and NDRF o
13 लोगों के डूबने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे कुसियापुर के लोग देवी प्रतिमा विसर्जित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए कुंड से 300 मीटर की दूरी पर विसर्जन करने गए थे। गहरे पानी में जाने की वजह से गांव के विष्णु (20), ओमपाल (25), गगन (24), हरेश (20), अभिषेक (17), भगवती (22), ओकेश उर्फ ओके (16), सचिन (26), गजेंद्र (17), मनोज (14), वीनेश (18), करन (21) और दीपक (15) डूब गए थे। इनमें से विष्णु को तत्काल ही बचा लिया गया था। बाकी 12 का पता नहीं चल सका था। देर रात गगन, ओमपाल और मनोज के शव मिल गए थे। पुलिस प्रशासन ने राज्य आपदा मोचन दल की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था। रातभर तलाश के बाद भी अन्य किसी का पता नहीं चला।
 
Durga idol immersion accident in Agra: Seven people drowned in Uttang river five bodies found Army and NDRF o
सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। प्रशासन पर तलाश में लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने समझाया। 1 घंटे बाद लोग शांत हुए। बाद में एनडीआरएफ ने तलाश शुरू की। दोपहर 11.00 बजे भगवती प्रसाद और 12.15 बजे अभिषेक के शव मिल गए। बाद में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी पहुंच गए। ढाई बजे सेना की 50 पैरा ब्रिगेड की यूनिट 411 पैरा फील्ड कंपनी के 19 सदस्यीय दल ने आपरेशन शुरू किया।

 
विज्ञापन
Durga idol immersion accident in Agra: Seven people drowned in Uttang river five bodies found Army and NDRF o
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि रात तकरीबन 8 बजे तक अन्य किसी का पता नहीं चल सका। उधर, शाम को गांव में पांचों के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक सभी लोग नहीं मिलेंगे, तब तक किसी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। आधा घंटे बाद एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद और अछनेरा गाैरव सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। तब वो अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed