{"_id":"684f9b8b4990d1e1d10dfeba","slug":"earthen-mound-collapse-in-mathura-lekhpal-sanjay-had-gone-to-take-car-from-parking-lot-built-under-mount-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'कार खड़ी करते ही तेज धमाका...', आगे दौड़ रहे थे लेखपाल और उनका बेटा, पीछे दौड़ी मौत; मथुरा हादसे की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कार खड़ी करते ही तेज धमाका...', आगे दौड़ रहे थे लेखपाल और उनका बेटा, पीछे दौड़ी मौत; मथुरा हादसे की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:14 AM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में माया टीला ढहने से छह मकान गिर गए। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें देर रात तक बचाव कार्य करतीं रहीं। टीला काटकर दीवार बनाए जाने के कारण दोपहर 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
1 of 16
बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के मथुरा जिले में माया टीले के नीचे संचालित कार पार्किंग से बेटे के साथ कार निकालने गए लेखपाल संजय रोहिला ने सबसे पहले टीले को खिसकते देखा था। अपनी और बेटे की जिंदगी बचाने के लिए वे आगे-आगे दौड़ रहे थे और उनके पीछे मलबा मौत बनकर आ रहा था। आखिरकार संजय जीत गए और मौत हार गई। हालांकि मलबा पैर में लगने से उन्हें मामूली चोटें आईं।
पास के ही रहने वाले संजय रोहिला सदर तहसील में लेखपाल हैं। घर में कार खड़ी करने की जगह न होने के कारण व टीले के नीचे बनी पार्किंग में ही कार खड़ी करते हैं। रविवार को परिवार के साथ बाहर जाने के लिए संजय अपने बेटे के साथ बाइक से कार पार्किंग में खड़ी कार लेने गए थे।
2 of 16
घटना के प्रत्यक्षदर्शी लेखपाल संजय रोहिला
- फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि वह टीले के ठीक नीचे ही अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी उन्हें कुछ आवाज सुनाई थी। उन्होंने टीले की तरफ देखा तो पूरा टीला खिसक रहा था और मकान भी धीरे-धीरे नीचे की ओर बढ़ रहे थे।
3 of 16
घटना के प्रत्यक्षदर्शी नितिन
- फोटो : संवाद
इतना देखते ही उन्होंने मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर बेटे के साथ चीखते हुए दूसरी तरफ दौड़ लगा दी। आगे-आगे वे दौड़ रहे थे और पीछे टीला और मकान ढहने से मलबा तेजी से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
राहत एवं बचाव कार्य जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान एक मलबे का एक टुकड़ा उनके पैर में लगा। इससे उनके पैर में मामूली चोट लग गई। धूल के गुबार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन उनकी जिंदगी बच गई। जब धूल का गुबार थमा तो मंजर भयावह था।
विज्ञापन
5 of 16
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'दो लोगों को टीले के ऊपर बने मकानों से गिरते हुए देखा'
संजय ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को टील के नीचे काम करते हुए और दो लोगों को टीले के ऊपर बने मकानों से गिरते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि अगर वह चूक जाते तो उनकी और बेटे की जान भी जा सकती थी। घटना के बाद पूरे समय वह मौके पर ही रहे और मलबे में दबे लोगों के जीवन के लिए प्रार्थना करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।