{"_id":"684e567761ac3940f70c03b6","slug":"kasganj-murder-eyewitness-daughter-told-whole-story-first-attacked-with-stick-and-knife-then-hit-with-a-shovel-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'डंडे और चाकू से किए वार... फिर फावड़े से काटा', हितेंद्र के सिर पर सवार था खून, बेटी ने बताई पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'डंडे और चाकू से किए वार... फिर फावड़े से काटा', हितेंद्र के सिर पर सवार था खून, बेटी ने बताई पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:57 AM IST
सार
कासगंज में एक युवक महिला को भगा ले गया। महिला के पति ने युवक की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। बचाने आई युवक की बहन को भी घायल कर दिया। आरोपी ने अपने भाई और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
Kasganj Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कासगंज में पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है।
महिला चंद्रकली को जिस बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। वह मंजर रोंगटे खड़ा कर देना वाला था। मृतका चंद्रकली की बेटी और वारदात की चश्मदीद मंजू ने बताया कि हितेंद्र के सिर पर खून सवार था। उसने घर में घुसते ही मां चंद्रकली पर पहले डंडे से वार किए।
2 of 8
kasganj murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर चाकू से पीठ और गर्दन के पास वार किए। इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ था तो पास में रखा फावड़ा उठाकर चंद्रकली पर वार कर दिया। वह मां को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो हितेंद्र ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके सिर पर भी चोट लगी है। वहां का मंजर देखकर वो इतना घबरा गई कि वहां से भाग निकली और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली।
3 of 8
घटना की जानकारी देती घायल बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी मंजू का कहना है कि अगर वो वहां से नहीं भागती तो हितेंद्र उसकी भी हत्या कर सकता था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मंजू की आंखों में वारदात खौफ साफ दिखा। मंजू ने बताया कि वह वारदात के समय इतना डर गई थी कि उसे नानी अनारदेवी तक की सुध नहीं रही जो चंद्रकली को बचाने के दौरान धक्का-मुक्की में गिर गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह मां को एंबुलेंस से लेकर सीधा सीएचसी चली गई। जहां डॉक्टरों ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया तो वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से अलग मायके में रहती थी चंद्रकली
चंद्रकली की शादी जिला एटा के थाना रिजौर में गांव कुरीना दौलतपुर निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। वह करीब 25 वर्ष से पति से अलग मायके में मां अनारकली और बच्चों के साथ रह रहीं थी। बेटे सत्येंद्र के जाने के बाद घर में एक भी पुरुष नहीं बचा था। तीन महिलाएं ही साथ में रह रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस को घटना की जानकारी देती घायल बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की गलती, मां को भुगतना पड़ा खमियाजा
गांव इतवारपुर में वारदात के बाद इस बात का सबसे ज्यादा चर्चा रहा कि बेटे की गलती का खमियाजा मां को जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस में उसकी कोई गलती भी नहीं थी, मगर फिर भी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, चंद्रकली का बेटा सत्येंद्र (25 वर्ष) मजदूरी करता है। वह करीब नौ महीने पहले सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रुबी को ले गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।