{"_id":"684e503f044193d122099664","slug":"young-man-took-away-woman-his-husband-killed-young-man-mother-in-kasganj-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी को ले गया प्रेमी... पति ने फावड़े से काटा आशिक की मां का गला, बचाने आई बेटी को भी न छोड़ा; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी को ले गया प्रेमी... पति ने फावड़े से काटा आशिक की मां का गला, बचाने आई बेटी को भी न छोड़ा; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:27 AM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में एक युवक महिला को भगा ले गया। महिला के पति ने युवक की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। बचाने आई युवक की बहन को भी घायल कर दिया। आरोपी ने अपने भाई और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
kasganj murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। गुस्साए महिला के पति ने उसके प्रेमी की मां की हत्या कर दी। बचाव में आई प्रेमी की बहन को भी घायल कर दिया।
दरअसल, पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है।
2 of 7
पुलिस को घटना की जानकारी देती घायल बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना पर एएसपी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
3 of 7
अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। करीब 9 महीने पहले चंद्रकली का बेटा सत्येंद्र, सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रूबी को लेकर कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अस्पताल में मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में घुस आए हमलावर
इसके बाद से हितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढ रहा था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार सुबह वह पत्नी को ढूंढने के लिए चंद्रकली के घर पहुंचा था। मृतक चंद्रकली की बेटी मंजू ने बताया कि हितेंद्र उर्फ जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने चंद्रकली पर पहले चाकू और डंडे से वार किए। फिर पास में रखे फावड़े से वार कर उसका गला काट दिया। जब वह अपनी मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।