सब्सक्राइब करें

ईद उल अजहा: ताजमहल की शाही मस्जिद में अदा हुई नमाज, देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Jul 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Eid Al-Adha Namaj At Taj Mahal After Corona Virus
ताजमहल पर आए नमाजी - फोटो : अमर उजाला

ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज ईदगाह, शाही जामा मस्जिद और ताजमहल समेत शहरभर की मस्जिदों में अदा की गई। ईदगाह पर शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रुमी ने नमाज अदा करवाई। मुल्क में अमन चैन और कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दीं। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। बिजलीघर स्थित शाही जामा मस्जिद में शाही इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने सुबह 7:30 बजे नमाज अदा करवाई। ईदगाह, शाही मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद जाल, मस्जिद नूरी, मस्जिद कैथ समेत अन्य मस्जिदों में भी सुबह सात से 10 बजे के बीच नमाज अदा की गईं। शाहगंज, न्यू आगरा और गुदड़ी मंसूर खां स्थित शिया मस्जिदों में भी सुबह ही नमाज अदा की गई। सुबह से ही लोग बच्चों के साथ नमाज अदा करने के लिए अपने मोहल्लों की मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गए, क्योंकि कई जगह मस्जिदों में 50 नमाजी होने के बाद गेट बंद कर दिए गए। 


 

Trending Videos
Eid Al-Adha Namaj At Taj Mahal After Corona Virus
ईद की मुबारकबाद देते लोग - फोटो : अमर उजाला
बकरीद की नमाज के बाद घरों में बकरे और दुंबे की कुर्बानी दी गईं। यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहेगा। अमजद कुरैशी ने कहा कि लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से परहेज किया। घरों में यह काम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Al-Adha Namaj At Taj Mahal After Corona Virus
ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बकरीद पर मस्जिदों में एक समय में अधिकतम 50 लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान मास्क और उचित दूरी का पालन कराया गया। रविवार शाम को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह दिशा-निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान भीड़ एकत्र नहीं होगी। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम इलाकों में विशेष साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती के निर्देश दिए थे। सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकारी तैनात रहे।

 
Eid Al-Adha Namaj At Taj Mahal After Corona Virus
ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
शाही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। लोगों ने मास्क लगाकर नमाज अदा की। 50 से अधिक लोगों के पहुंचने पर उन्हें दूसरी मस्जिदों में भेजा गया। 
ईद के त्योहार पर शाम को फिल्म देखी। इससे पहले घर में पकवान बनाए गए। मेहमानों के आने का सिलसिला कल से शुरू होगा। तब घर पर ही रहना होता है, इसलिए आज ही घर से बाहर निकले। - जुनैद, यमुनाब्रिज

व्यंजन बनाने में गुजरा दिन
त्योहार पर कुर्बानी के बाद घर में ही पकवान बनाने में पूरा दिन गुजर गया। शाम को कुछ फुर्सत मिली तो बाहर घूमने निकले। -शबाना नदीम, मंटोला

घर में ही अदा की नमाज
तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। ऐसे में परिवार के साथ घर में ही ईद की नमाज अदा करके त्योहार मनाया। शाम तक मेहमानों के आने का सिलसिला चलता रहा। - सलीम अब्बास, बोदला
विज्ञापन
Eid Al-Adha Namaj At Taj Mahal After Corona Virus
ईद की मुबारकबाद देते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस्लामी माह की 10 तारीख यानी ईद उल अजहा का दिन कुर्बानी का है। मंगलवार देर रात तक हींग की मंडी, सदर भट्टी पर बकरों की खरीद की जाती रही। ईदगाह और बिजलीघर के पास भी बकरों की बिक्री हुई। हिंदुस्तानी बिरादरी अध्यक्ष डा. सिराज कुरैशी ने कहा कि कोरोना के कारण परिवार बर्बाद हो गए हैं। लोगों के लाखों रुपये दूसरे जिलों में फंसे हुए हैं। इसलिए जो लोग कुर्बानी से महरूम हैं, उन्हें सहयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed