सब्सक्राइब करें

आगरा डकैती कांड: हिस्ट्रीशीटर लाला पर एक लाख रुपये का इनाम, पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Manappuram Gold robbery case reward of one lakh rupees for the arrest of historysheeter Lala in Agra
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में करीब साढ़े नौ करोड़ का डाका डालने वाले फिरोजाबाद के हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला को चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एडीजी राजीव कृष्ण ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले आईजी रेंज नवीन अरोरा ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उधर, पुलिस की छह टीम लगातार दबिश दे रही हैं। दो टीमों को दिल्ली एनसीआर में भी भेजा गया है। 



कमला नगर स्थित कंपनी की शाखा में शनिवार को छह बदमाशों ने डाका डाला था। करोड़ों का सोना और छह लाख रुपये लूटकर ले गए थे। कर्मचारियों को बंधक बनाया था। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। दो बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष सिंह को एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर घेर लिया था। पुलिस के घेरने पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। मां खैरानी मेडिकल स्टोर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Trending Videos
Manappuram Gold robbery case reward of one lakh rupees for the arrest of historysheeter Lala in Agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

डकैती की वारदात को फिरोजाबाद के हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला के गैंग ने अंजाम दिया था। उसके साथी अंशुल, प्रभात शर्मा और रेनू शर्मा भी गैंग में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस लाला की तलाश कर रही है। मगर, वह हाथ नहीं आ सका है। उसके कई परिचित और रिश्तेदारों को भी उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manappuram Gold robbery case reward of one lakh rupees for the arrest of historysheeter Lala in Agra
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये के इनाम के लिए फाइल एडीजी जोन कार्यालय भेजी गई। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि नरेंद्र पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जोन से बाहर भी दबिश दे रही है। उसके साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। 

Manappuram Gold robbery case reward of one lakh rupees for the arrest of historysheeter Lala in Agra
एसपी सिटी आगरा - फोटो : अमर उजाला
दूसरे मामले में जा सकता है जेल 
पुलिस का कहना है कि नरेंद्र पुलिस से बचने में माहिर है। उसके दो भाई पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। एक भाई जेेल में बंद है। उसकी बहन भी बदमाश है। वह जेल में बंद है। लाला अब दूसरे मुकदमे में जेल जाने की तैयारी कर रहा है, जिससे पुलिस की पकड़ से बच जाएं। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Manappuram Gold robbery case reward of one lakh rupees for the arrest of historysheeter Lala in Agra
अपहरण कांड का आरोपी बदन सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

एक लाख का इनामी बदन सिंह भी फरार 
ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण की साजिश धौलपुर के बदमाश बदन सिंह ने रची थी। उसकी साथी युवती संध्या उर्फ मंगला ने अंजलि बनकर डॉक्टर से बात की थी। उनसे नौकरी के बहाने मिली थी। इसके बाद अगवा कर ले गई थी। डॉक्टर को 31 घंटे बाद ही पुलिस ने मुक्त करा लिया था। बदन सिंह दस्यु केशव गुर्जर के लिए काम करता है। बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है। मगर, वह पकड़ा नहीं जा सका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed