सब्सक्राइब करें

आगरा में करंट से पिता-पुत्र की मौत: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, लोग बोले- विभागीय लापरवाही से हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 08:08 PM IST
सार

दुर्गा नगर में दो लोगों की जान लापरवाही की वजह से चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर, क्षेत्र के लोगों में गम के साथ गुस्सा है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग ने समय रहते तारों को ठीक करा दिया होता तो पिता-पुत्र की जान नहीं जाती।

विज्ञापन
Father and son dies of electrocution due to negligence in agra
रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आगरा के दुर्गा नगर में करंट लगने से टेंपो चालक मोहर सिंह और उनके बेटे भूपेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाम को शव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गई। पत्नी, बेटे और बेटी को रिश्तेदार संभाल रहे थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गम और गुस्सा है। शनिवार को तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिसबल तैनात रहा। 



मोहर सिंह अपने बड़े बेटे अवधेश और बेटी कविता का रिश्ता तय होने पर एक साथ शादी की तैयारी कर रहे थे। घर में सामान खरीदना शुरू कर दिया था। मकान में भी निर्माण करा रहे थे। मगर, किसे पता था कि हादसे में मोहर सिंह के साथ छोटे बेटे भूपेंद्र की मौत हो जाएगी। पत्नी ओमेश लता और बेटी कविता सुधबुध खो बैठी हैं।

परिजनों ने बताया कि मोहर सिंह लोडर टेंपो से पानी की बोतल की सप्लाई करते थे। वह शुक्रवार रात को आठ बजे घर पहुंचे थे। तब बारिश की वजह से गली में पानी भरा हुआ था। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थी। मोहर सिंह ने टेंपो को बाहर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद चाय पीने लगे। बारिश कम होने पर वह टेंपो को घर के अंदर कर रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। मृतक के बेटे अवधेश का कहना था कि विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Trending Videos
Father and son dies of electrocution due to negligence in agra
मृतक पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
...तो पत्नी और बेटी को भी लगा था करंट, मोहल्ले वालों ने बचाया
सबसे पहले करंट मोहर सिंह को लगा था। वह जमीन पर गिर गए थे। उनकी चीख सुनकर बेटा भूपेंद्र आया। उसने पिता को उठाया तो उसे भी करंट लग गया। चारों तरफ पानी फैला हुआ था। इस कारण वह बच नहीं सके। दोनों की चीख सुनकर ओमेश लता और बेटी कविता आ गईं। वह भी दौड़ीं। 

दोनों को छूने पर उन्हें भी करंट लग गया। वह बेहोश हो गईं। बाद में मोहल्ले के लोग आए। उन्होंने बांस से तार हटाया। इसके बाद मां-बेटी को होश में लाने का प्रयास किया। वहीं बेटा अवेधश काम पर गया था। वह भी आ गया। वह पिता और भाई को अस्पताल ले गया, जहां उनकी मौत हो गई।

लोगों में आक्रोश
मोहर सिंह के पड़ोसी दान सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए लगा तार टूटा हुआ था। इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोरंट के नंबर पर कॉल किया। मगर, शिकायत दर्ज नहीं हुई। इस पर क्षेत्रीय पार्षद पति जगवीर इंदौलिया को अवगत कराया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह टोरंट में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर, कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father and son dies of electrocution due to negligence in agra

दुर्गा नगर निवासी दीपक प्रसाद ने कहा कि हादसे की जानकारी पर टोरंट के कर्मचारी आए थे। मगर, दो लोगों की मौत का पता चलने पर गाड़ी छोड़कर चले गए थे। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर ही आए थे। बाद में क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। काफी देर बाद सप्लाई शुरू हो सकी।

दुर्गा नगर निवासी विपिन यादव ने कहा कि इसमें विभागीय लापरवाही है। टोरंट का तार भी खुला पड़ा था। उसे हटाने के लिए कहा गया था। उधर, स्ट्रीट लाइट का तार भी खुला था। यह लापरवाही है। इस वजह से दो लोगों की जान चली गई। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed