सब्सक्राइब करें

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: तीसरा आरोपी अंशुल गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Agra Mass Murder Case: third Accused Anshul arrested in agra
हत्यारोपी अंशुल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोतवाली क्षेत्र में महिला रेखा राठौर और उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी अंशुल राठौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस हत्याकांड के दो आरोपी संतोष राठौर और वीरू को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज जा चुकी है। 



आगरा में कलयुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले

21 जुलाई को मोहल्ला कूंचा साधुराम निवासी रेखा राठौर, उसके तीन बच्चों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और माही की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई की सुबह चारों के शव घर में मिले थे। 27 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर और वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीसरा आरोपी अंशुल फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos
Agra Mass Murder Case: third Accused Anshul arrested in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार अंशुल सीता नगर का रहने वाला है। वह संतोष के पड़ोस में रहता है। वह रुपयों के लिए हत्या में शामिल हुआ था। घटना के बाद से वह फरार हो गया था। एसएसपी मुनिराज जी. ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Mass Murder Case: third Accused Anshul arrested in agra
आरोपी के पास बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छलेसर गोदाम से पास से आरोपी अंशुल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रेखा से घर से लूटी गई दो पायल, एक अंगूठी, एक छत्र, मृतका रेखा और वंश का आधार कार्ड और 700 रुपये बरामद हुए हैं।
Agra Mass Murder Case: third Accused Anshul arrested in agra
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेखा के पूर्व पति सुनील ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए वह कोर्ट में ठोस पैरवी करेगा। पुलिस भी सुनील को गवाह बनाएगी। क्योंकि उसने हत्याकांड के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को दी थीं। 
विज्ञापन
Agra Mass Murder Case: third Accused Anshul arrested in agra
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेखा और उसके बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी घर से लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट लूटकर ले गए थे। यह पुलिस को नहीं मिल सके हैं। पुलिस सामान बरामदगी के प्रयास में लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed