सब्सक्राइब करें

बारिश से ताजनगरी बनी तलैया: सड़कों पर चली नाव, रातभर घरों से पानी उलीचते रहे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
people facing troubles due to waterlogging during rain in agra
आगरा में जलभराव की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नालों की सफाई में बरती गई लापरवाही की तस्वीरें बारिश में हर रोज देखने को मिल रही हैं। नाले चोक हैं और बारिश का पानी निकल नहीं रहा है जिससे शहर में हर जगह जलभराव हो रहा है। बारिश के बाद शुक्रवार को रातभर लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते रहे। सड़कों पर पानी भरा तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक घंटों जाम लगा रहा। वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और चालकों को उनको धक्का देना पड़ा। रात में बारिश शुरू हुई जो देर रात साढ़े 12 बजे तक होती रही, इससे जलभराव की समस्या और विकराल हो गई। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। 




बारिश से आगरा बेहाल: शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जलभराव, छह घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन

Trending Videos
people facing troubles due to waterlogging during rain in agra
वाल्मीकि बस्ती में घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी की सड़कें शुक्रवार को एक बार फिर से नदियों की तरह नजर आने लगीं। चुनिंदा सड़कों को छोड़कर शहर का बड़ा हिस्सा महज तीन घंटे की रिमझिम बारिश के बाद देर रात तक जलभराव से जूझता रहा। रात नौ बजे से फिर बारिश शुरू हुई तो देर रात तक बादल बरसते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
people facing troubles due to waterlogging during rain in agra
शाहगंज-बोदला मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दोपहर से शाम तक हुई तीन घंटे की बारिश के बाद मशाबाद रोड, वीआईपी रोड, अलबतिया रोड, सदर, काजीपाड़ा, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, जेल रोड, बापू नगर, खंदारी, फ्रीगंज, सेंटजोंस, चर्च रोड, सिकंदरा हाईवे, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी, मदिया कटरा रोड, बिजलीघर चौराहा, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, आजमपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक रोड पर जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। जलभराव से वाहन निकालने के प्रयास में इंजन बंद हो गए और लोग पैदल ही अपने वाहनों को ले जाते हुए परेशान हुए। 

people facing troubles due to waterlogging during rain in agra
युवक ने टब को बनाया नाव - फोटो : अमर उजाला
नवीन आगरा पर तंज
बारिश के कारण शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ पर हुए दो फीट तक जलभराव में लोगों की मुसीबत बढ़ गई। यहां कई घरों के अंदर पानी भर गया, वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाथटब में बैठकर तैरने का वीडियो वायरल हो गया। दोपहर में बारिश के बाद जलभराव के वीडियो में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यही वीडियो देखा गया। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। 
विज्ञापन
people facing troubles due to waterlogging during rain in agra
घरों में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
‘नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ जलभराव’
स्थानीय निकाय विशेषज्ञ राजीव सक्सेना के मुताबिक शहर की बसावट ऐसी है कि चुनिंदा जगहों को छोड़कर कहीं पर भी जलभराव नहीं हो सकता। जिन जगहों पर पानी भर रहा है, वह नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी के कारण हो रहा है। 

नगर निगम नालों की सफाई के लिए विशेष टीम बनाए जो साल भर केवल नालों की सफाई के काम में जुटे। कूड़ा और अन्य कामों के लिए अलग टीम रहे। चारों जोन के लिए नाला सफाई के लिए अलग से सेनेटरी इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी दी जाए, जो पूरे नाले के लिए जवाबदेह हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed