{"_id":"610430138ebc3e586672a924","slug":"traffic-jam-on-agra-delhi-highway-due-to-water-logging-after-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश से आगरा बेहाल: शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जलभराव, छह घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आगरा बेहाल: शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जलभराव, छह घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद सड़कों पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में तीन घंटे की बारिश के दौरान हुए जलभराव के कारण शाम चार बजे से रात 10 बजे तक शहर में एमजी रोड से लेकर हाईवे तक वाहन रेंगते रहे। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भगवान टाकीज से लेकर सिकंदरा तक भीषण जाम लगा रहा। वाहन चालक जाम से निकलने के लिए लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर निकले तो वहां भी फंस गए।
तीन घंटे की बारिश के दौरान सड़कों पर हुए जलभराव से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शाम पांच बजे दफ्तरों के बंद होने के बाद लोग सड़कों पर निकले तो जाम में फंसकर रह गए। एमजी रोड पर सूरसदन से लेकर दीवानी चौराहे तक जाम लगा। प्रतापपुरा चौराहे पर शाम छह से सात बजे तक वाहन फंसे रहे। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा। देर रात तक वाहन रेंगते रहे।
Trending Videos
2 of 5
आईएसबीटी के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साथ ही सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण जाम लगा रहा। फतेहाबाद रोड पर शाम पांच से रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। सिकंदरा बोदला रोड पर सब्जी मंडी के सामने सीवर की खुली डक्ट में ट्रक फंसने के कारण दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक जाम लगा रहा। शाहगंज चौराहे पर रुई की मंडी से लेकर अर्जुन नगर फाटक तक जाम लगा रहा। पूरे शहर में जलभराव के कारण शाम से रात तक ट्रैफिक रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण सर्विस रोड से ट्रैफिक निकल रहा है। जलभराव के कारण सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। यहां वाहन फंस गए। शाम चार बजे से खंदारी फ्लाईओवर के नीचे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि रात दस बजे तक चलता रहा।
4 of 5
सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चालक लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर होकर गुजरे वह भी जाम में फंस गए। इस जाम के कारण आईएसबीटी से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सिकंदरा के अस्पताल में मरीज भर्ती कराने पहुंची एंबुलेंस भी एक घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन
5 of 5
शाहगंज-बोदला मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण दोनों ओर का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला गया। यहां बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों में गाड़ियां फंस गई। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक यहां जाम लगा रहा। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।