सब्सक्राइब करें

सीबीएसई 12वीं का परिणाम: आगरा के विद्यार्थियों को परीक्षा न देने का मलाल, अच्छे अंक पाकर हुए निहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cbse result 2021 agra students happy with exam results
रिजल्ट से खुश हुए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का परिणाम देखकर आगरा के विद्यार्थी खुश हैं। अधिकतर विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुरूप और उससे बेहतर परिणाम मिले हैं। वह कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए इसे बहुत अच्छा बता रहे हैं। हालांकि विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा न दे पाने का मलाल भी है। उनका कहना है कि परीक्षा देकर वह और अच्छे अंक भी अर्जित कर सकते थे। 



सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में जिले के करीब 100 स्कूलों के 11,660 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई और सीबीएसई की ओर से निर्धारित फार्मूले के आधार पर स्कूलों ने परीक्षा परिणाम तैयार करके बोर्ड को भेजा। इसके बाद बोर्ड स्तर से परिणाम जारी किया गया है। स्कूलों के लिहाज से भी परिणाम अच्छा रहा है। अधिकतर स्कूलों ने 100 फीसदी परिणाम दिया है। 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक है।    

Trending Videos
Cbse result 2021 agra students happy with exam results
चैतन्य और खुशी - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देने पर बेहतर हो सकता था
गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र चैतन्य शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं में मुझे 96.8 फीसदी अंक मिले थे। 12वीं में 96.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। परिस्थिति के अनुरूप 95 फीसदी से अधिक अंक पाने की उम्मीद थी, उसकी अपेक्षा परिणाम अच्छा है। तैयारी के हिसाब से परीक्षा देने पर इससे अधिक अंक आने की उम्मीद थी। 

उम्मीद से भी अधिक अंक मिले
गायत्री पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी कौशिक ने कहा कि कक्षा 10वीं में 95.8 फीसदी अंक मिले थे, 12वीं में 97.6 फीसदी अंक मिले हैं। परीक्षा न देने का मलाल तो है, पर 12वीं में 10वीं से अधिक अंक पाने की खुशी भी है। बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए फार्मूले के अनुसार 97 फीसदी अंक पाने की उम्मीद थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse result 2021 agra students happy with exam results
सेल्फी लेती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
परिणाम देखकर खुशी मिली 
होली पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी गोयल ने कहा कि मुझे 98 फीसदी अंक मिले हैं। बोर्ड ने मेरे परिश्रम और उम्मीद के अनुरूप अंक प्रदान किए हैं। परीक्षा न हो पाने के बाद भी इतना सटीक मूल्यांकन किया जाना सराहनीय है। परिणाम आने से पहले मन में डर बना हुआ था, परिणाम देख खुशी मिली। 

मूल्यांकन सही और न्यायपूर्ण है 
होली पब्लिक स्कूल की छात्रा ध्रविता वर्मा ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में मुझे 96.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। मूल्यांकन सही और न्यायपूर्ण है। लगातार परिश्रम करने का नतीजा रहा है कि परिणाम अच्छा मिला है। परीक्षा न होने के बाद भी व्यवस्थित तरीके से परिणाम देना बोर्ड का सराहनीय कदम है।
Cbse result 2021 agra students happy with exam results
खुशी जाहिर करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
परिणाम से खुश पर ज्यादा की उम्मीद थी 
सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल के छात्र आदित्यन जैन ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में मुझे 95.6 फीसदी अंक मिले हैं। बोर्ड की ओर से दिए गए अंक से मैं खुश हूं। यदि बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता तो मैं अपनी तैयारी के अनुसार और अच्छा परिणाम दे सकता था। 
विज्ञापन
Cbse result 2021 agra students happy with exam results
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल की छात्रा परीना गोयल ने कहा कि कक्षा 12वीं के परिणाम (96.4 फीसदी) से मैं संतुष्ट हूं। सीबीएसई की ओर से परिणाम तैयार करने के लिए बनाया गया फार्मूला मुझे उचित लगा। हमारे पूर्व के परीक्षा परिणामों को ही 12वीं के परिणाम का आधार बनाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed