सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public Outrage Over Yamuna Crisis: Strong Demand for Barrage, Government Under Fire

UP: यमुना के लिए जनआक्रोश, बैराज की मांग पर गरजी जनता; सरकार को घेरा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में यमुना की बदहाली को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और जल्द बैराज निर्माण की मांग की। साथ ही नदी की सफाई, जल संरक्षण और डूब क्षेत्र में टाउनशिप रोकने की चेतावनी दी गई।

Public Outrage Over Yamuna Crisis: Strong Demand for Barrage, Government Under Fire
यमुना नदी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में यमुना आरती स्थल पर रविवार को रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने नदी की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभा में प्रदेश सरकार से वर्षों से लंबित आगरा यमुना बैराज का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि बैराज के अभाव में हर गर्मी में यमुना का अस्तित्व संकट में पड़ जाता है और शहर बूंद-बूंद पानी को तरसता है।
Trending Videos

अभियान के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि प्रशासन ग्रीष्मकाल से पूर्व पोइया घाट से ताजमहल तक नदी की तलहटी की विशेष सफाई कराए। तलहटी खुरचने से वर्षा जल का संचयन बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार होगा। बैठक में मथुरा नाव त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए गोकुल बैराज की तलीझाड़ सफाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना भक्तों ने एत्मादपुर में प्रस्तावित ग्रेटर आगरा की 10 नई टाउनशिप को लेकर आगाह किया। कहा कि इन्हें यमुना के डूब क्षेत्र से बाहर रखा जाए, अन्यथा यह बड़ा पर्यावरणीय संकट बनेगा। साथ ही, नालों को टैप करने और अवैध निर्माण हटाने पर जोर दिया गया। बैठक में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, चतुर्भुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, मुकेश चौधरी, दीपक राजपूत और विशाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने संकल्प लिया कि यमुना की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed