फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharma Firm Bank Account Hacked: Lakhs Transacted in Cyber Fraud Case

UP: दवा कंपनी का बैंक खाता किया हैक, लाखों का खेल; कार्रवाई न हुई तो पीड़ित ने ली कोर्ट की शरण

Mon, 13 Apr 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा में दवा फर्म का बैंक खाता हैक कर साइबर अपराधियों ने लाखों का लेनदेन किया। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, अब मामले की जांच शुरू हुई है।

विज्ञापन
Pharma Firm Bank Account Hacked: Lakhs Transacted in Cyber Fraud Case
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में दवा विक्रेता फर्म के बैंक खाते को साइबर अपराधी ने हैककर खाते से लाखों का लेनदेन कर दिया। पीड़ित फर्म संचालक ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित मैरीकल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जितेंद्र कुमार ने अपने बैंक खाते के हैक होने का मामला न्यायालय में उठाया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म का एक्सिस बैंक, संजय प्लेस शाखा में चालू खाता संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर 2025 से साइबर अपराधी ने उनके खाते को हैक कर लिया और उसमें लगातार ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं, जबकि वह स्वयं कोई लेन-देन नहीं कर रहे हैं। खाते में पैसे के आवागमन की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार ने बैंक से संपर्क किया लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उन्होंने थाना सिकंदरा और पुलिस आयुक्त को भी शिकायत भेजी, पर कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed