सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversion in entire city on Ambedkar Jayanti, passes canceled

UP: आंबेडकर जयंती पर पूरे शहर में डायवर्जन, बसों के रूट बदले; इन मार्गों से नहीं गुजर सकेंगे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Apr 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

आंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा में शोभायात्राओं और कार्यक्रमों के चलते शहरभर में ट्रैफिक डायवर्जन और नो एंट्री लागू कर दी गई है। बसों के रूट बदले गए हैं, पास निरस्त किए गए हैं और कई जगहों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Diversion in entire city on Ambedkar Jayanti, passes canceled
यातायात व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भीमनगरी के साथ, पूरे शहर में शोभायात्राएं और अन्य आयोजन होंगे। यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन लागू किया है। नो एंट्री भी लगाई गई है। शहर में कई जगह बसों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं।
Trending Videos


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल काे शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री रात 2 बजे से खुलेगी। वहीं 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जारी नो एंट्री पास निरस्त माने जाएंगे। बिजलीघर चौराहे पर भीड़ को देखते हुए यहां से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल की रात 11 बजे तक रामलीला ग्राउंड में पार्क की जाएंगी। वहीं से संचालित होकर यमुना किनारे वाले मार्ग से एनएच-19 की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बाहरी क्षेत्र में बदलाव
- मथुरा-फिरोजाबाद की ओर आने और जाने वाला यातायात एनएच-19 से निर्बाध रूप से जा सकेगा।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से फिरोजाबाद जाने वाले सभी वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होकर एनएच-19 से जाएंगे।
 

- जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले सभी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर एनएच-19 होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से अलीगढ़ और जलेसर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 होकर कुबेरपुर कट से खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेस-वे या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे। रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली कट के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ व जलेसर की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रुनकता एनएच-19 से कुबेरपुर कट के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
 

- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड होकर इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से जाएंगे।
- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा, वायु विहार, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज, खंदारी चौराहा, ट्रॉसपोर्ट नगर कट, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी समेत शहर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
 

आंतरिक क्षेत्र में डायवर्जन
-14 अप्रैल को निकलने वाली डाॅ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा के लिए चिम्मनलाल पूड़ी वाले चौराहे पर आने वाले समस्त पुलिस, प्रशासन व आयोजकों के चार पहिया वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। चक्की पाट से कोई भी वाहन आंबेडकर भवन की तरफ नहीं जाएगा।
- बिजलीघर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन आरओबी की ओर से मंटोला की तरफ नहीं जाएगा। वाहनों को फोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए यमुना किनारा होते हुए जाना होगा।
- विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें श्मशान घाट चौराहा होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट रेलवे स्टेशन या फोर्ट स्टेशन या करियप्पा चौराहा होकर जाना होगा।
 

- चीरघर चौराहे से बुद्ध विहार, औलिया रोड, बिजलीघर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन बालूगंज पुलिस चौकी होते हुए जाएंगे। छीपीटोला पानी टंकी चौराहे से कोई भी वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जाएगा।
- सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहा से चिम्मन लाल पूड़ी चौराहा एवं बिजलीघर चौराहा की तरफ नहीं जाएगा, सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहा, रावली मंदिर होकर जाएंगे। हाथीघाट से दरेसी, रावतपाड़ा और पीपल मंडी तिराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। फ्रीगंज चौराहे पर बैरिकेडिंग कर यातायात को धूलियागंज की तरफ जाने से रोका जाएगा। एसएन इमरजेंसी तिराहे से फव्वारा चौराहे, हींग की मंडी तिराहा से कोतवाली की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी की तरफ यातायात बंद रहेगा।
 

- ईदगाह बस स्टैंड से नामनेर की तरफ और तोपखाना चौराहे से नामनेर, साईं की तकिया चौराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
- ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नहीं आएंगी। एनएच-19 से आने वाली बसें वाटरवर्क्स, जीवनीमंडी, यमुना किनारा बालूगंज पुलिस चौकी, माल रोड, क्लब चौराहे से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड जाएंगी। इसी प्रकार जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा खेरिया मोड़ होकर ईदगाह जाएंगी। ग्वालियर, जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़, ईदगाह की ओर आवागमन करेंगी।
- हरीपर्वत चौराहा और सेंट जोंस चौराहा से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोक दिया जाएगा। इसी प्रकार मधु नगर से आने वाले वाहनों व मॉल रोड व कैंट स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों को क्लब चौराहे पर शोभायात्रा के दौरान रोक दिया जाएगा। शाहगंज की तरफ से व पंचकुइयां से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा पर हनुमान मंदिर के सामने रोक दिया जाएगा। ईदगाह की ओर से नामनेर चौराहे की तरफ आने वाले वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान कटघर तिराहे पर रोक दिए जाएंगे।
 

टेढ़ी बगिया मेले के लिए डायवर्जन
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर टेढ़ी बगिया में 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित मेले की वजह से 13 अप्रैल सुबह 5 बजे से यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। हाथरस, अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर छलेसर कट व एनएच-19 से जाएंगे। जलेसर की ओर से आने वाले वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर गुजरेंगे। रामबाग और शाहदरा चुंगी से जाने वाले वाहन भी एनएच-19 व अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट रहेंगे। खंदौली कट से आगरा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

नगला पदमा महोत्सव के लिए व्यवस्था
नगला पदमा, ग्वालियर रोड पर 14 से 16 अप्रैल तक डॉ. भीमराव आंबेडकर महोत्सव की वजह से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। 14 अप्रैल सुबह 5 बजे से रोहता चौराहा व नैनाना जाट तिराहा से नगला पदमा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। धौलपुर, ग्वालियर से आने वाले वाहन देवरी पुलिया, तोरा चौकी व इनर रिंग रोड से जाएंगे, जबकि मथुरा के लिए दक्षिणी बाईपास मार्ग निर्धारित किया गया है।

 

भीमनगरी महोत्सव के लिए पार्किंग व्यवस्था
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 15 से 17 अप्रैल, 2026 तक भीमनगरी महोत्सव की वजह से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पंचकुइयां चौराहा व कोठी मीना बाजार गोल चक्कर से भीमनगरी की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बोदला, मारुति एस्टेट से वाहन जगदीशपुरा-लोहामंडी मार्ग से जाएंगे, जबकि एमजी रोड से आने वाले वाहन सेंट जाेंस व हरीपर्वत होकर जाएंगे। बाहरी मार्गों पर जयपुर, भरतपुर व फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले वाहन सिकंदरा व बिचपुरी रोड से गुजरेंगे।पार्किंग के लिए वीआईपी वाहन डीआईओएस कार्यालय, जबकि आम वाहन बीएसए भवन, पुलिस चिकित्सालय, ईदगाह स्टेशन, कोठी मीना बाजार व जूता प्रदर्शनी भवन में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed