फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज

Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fever Patients Treatment Lying On Divider Health Depatment Seize Nursing Home
फिरोजाबाद: मरीजों को डिवाइडर पर लिटाकर लगाई बोतलें - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पताल तक फुल हो गए हैं। चिकित्सक द्वारा हाईवे पर बने डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही नर्सिंग होम को सीज कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

Fever Patients Treatment Lying On Divider Health Depatment Seize Nursing Home
फिरोजाबाद: डिवाइडर पर मरीजों का इलाज - फोटो : अमर उजाला

कस्बा कठफोरी में डॉ. अश्वनी गुप्ता नर्सिंग होम को संचालित करते है। जिस मकान में नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है उस पर कोई बोर्ड आदि नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार मकान में बने कमरों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जब जगह नहीं बची तो चिकित्सक द्वारा मरीजों को नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर पर लेटाकर उपचार देना शुरू कर दिया। सोमवार को करीब 32 मरीजों का उपचार डिवाइडर पर लेटाकर किया जा रहा था। दोपहर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Fever Patients Treatment Lying On Divider Health Depatment Seize Nursing Home
नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सील - फोटो : अमर उजाला

जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत कराने के साथ ही जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिरसागंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसर और पुलिस को देख वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसीएमओ द्वारा चिकित्सक से पूछताछ भी की गई। जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fever Patients Treatment Lying On Divider Health Depatment Seize Nursing Home
नर्सिंग होम में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

तीमारदार घर से लाते थे कपड़े
बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीज को उपचार के लिए लाने के साथ ही तीमारदार घर से मरीज  के लिए कपड़े और चारपाई भी घर से लेकर आते थे। जिनको डिवाइडर पर बिछाकर मरीज को लिटाकर चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाता था। 

विज्ञापन
Fever Patients Treatment Lying On Divider Health Depatment Seize Nursing Home
फिरोजाबाद में डिवाइडर पर इलाज की सूचना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डिवाइडर पर लिटाकर मरीजों के इलाज करने का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। चिकित्सक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ 

आगरा में तकनीक बनी वरदान: इंट्रावस्कुलर शॉक वेव लिथोट्रिप्सी से उपचार, हार्ट अटैक के मरीज की बचाई जान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed