फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज के दीदार की दीवानगी: अव्यवस्थाओं के बीच 28 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने निहारा ताजमहल

Mon, 04 Oct 2021 02:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
twenty eight thousand tourists visits the Taj Mahal on sunday in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ताजमहल पर रविवार को 28 हजार से अधिक देसी-विदेशी सैलानियों ने ताज के दीदार किए। दोपहर बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के कारण पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी कतारें लग गईं। टिकट स्कैन होने में देरी के कारण ताज के भीतर प्रवेश करने में एक घंटे तक का समय लगा। 5324 पर्यटकों ने आगरा किला का भ्रमण किया। सोमवार को साप्ताहांत की अपेक्षा कम भीड़ उमड़ी है।  



ताजमहल पर रविवार को भी सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ऑनलाइन टिकट व्यवस्था भीड़ बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को सालने लगी है। टिकट स्कैन होने में देरी से पर्यटक झल्ला रहे थे। गेटों पर लंबी कतारों में इंतजार के बाद प्रवेश मिल पा रहा था। इसके बाद मुख्य गुंबद का दीदार करने के लिए भी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।

twenty eight thousand tourists visits the Taj Mahal on sunday in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को भी इसी तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा। बंगाल से सुवासित बसु का कहना था कि ताज पर एंट्री सरल होनी चाहिए। सर्वर डाउन होने की समस्या से भी पर्यटकों को जूझना पड़ा। ताज के संरक्षण सहायक के मुताबिक, रविवार को 28 हजार से ज्यादा ने ताज देखा। 
 
twenty eight thousand tourists visits the Taj Mahal on sunday in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोल्फ कार्ट के लिए पर्यटक हुए परेशान
ताजमहल पर रविवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ने के कारण पूर्वी गेट की ओर पर्यटक परेशान हुए। शिल्पग्राम पार्किंग से लेकर ताज तक पर्यटकों को पैदल ही 900 मीटर तक जाना पड़ा। तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटक परेशान रहे। गोल्फ कार्ट की इस मार्ग पर संख्या कम है, जबकि पश्चिमी गेट पर हरियाली और तांगों, ई-रिक्शा के कारण पर्यटकों को कुछ राहत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
twenty eight thousand tourists visits the Taj Mahal on sunday in Agra
ताजमहल के बाहर लगी पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा आने वाले पर्यटक पूर्वी गेट पार्किंग पर ही पहुंचे। इससे पश्चिमी गेट पर दबाव कम हुआ, लेकिन पूर्वी गेट पर सैलानियों की संख्या बढ़ी। सर्वर डाउन रहने के कारण भी पर्यटकों को समस्या का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
twenty eight thousand tourists visits the Taj Mahal on sunday in Agra
प्रवेश द्वार पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्मारक              - पर्यटक
ताजमहल           - 28 हजार से अधिक
आगरा किला    -   5324
फतेहपुर सीकरी   -  1104
सिकंदरा    -     974
एत्माद्दौला  -   354
महताब बाग  -   284
रामबाग   -  71
मरियम टूम -    46
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed