प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाए कि विपक्षी दल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के स्थानीय नेता सफल नहीं होने पर हैदराबाद व पश्चिम बंगाल से नेताओं को बुलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन भाकियू भानु राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाला संगठन है। उन्होंने इस दौरान जय जवान, जय किसान, वंदे मातरम के नारे लगाए। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह को आश्वासन दिया कि नहर में पानी, सड़क के सुधार के साथ अन्य मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनको पूर्ण कराया जाएगा।
भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भारतीय किसान यूनियन (भानु) के इमलिया स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ किया। 36 हजार करोड़ की ऋण माफी की। कांग्रेस के राजीव गांधी कहते थे कि केंद्र सरकार एक रुपये भेजती है लाभार्थी तक 15 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सौ रुपये भेजती हैं तो पात्र के घर सौ रुपये पहुंचते हैं। किसानों के हित के लिए कृषि कानून बनाए ताकि किसानों की आय दोगुना हो। लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे है। मुझे खुशी है कि भाकियू भानु ने ऐसे किसान संगठनों का साथ नहीं दिया बल्कि राष्ट्रवादी सोच के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जातिवाद, परिवारवाद की नहीं बल्कि विकासवाद के साथ है। प्रदेश में किसानों को 18 से 22 घंटे बिजली, नहरों में पानी, किसान सम्मान निधि देने का काम किया है।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान सपा और बसपा की सरकारों में नहीं हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बैठक में किया। धान की एमएसपी 35 वर्षों में 1310 रुपये एवं भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में 1940 रुपये की। कानून व्यवस्था की बात करें तो अपराधी या तो प्रदेश से बाहर या जेल या फिर ऐसे स्थान पर भेज दिए जो वापस नहीं लौट सकते हैं।
भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को मंच से रखा। नहर आंदोलन के दौरान लिखे मुकदमों को वापसी एवं नहर में पानी चालू कराने की मांग रखी। संचालन प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने किया।
ये रहे मौजूद
महापंचायत में सांसद डा.चंद्रसेन जादौन,क्षेत्रीय संगठन मंत्री रजनीकांत माहेश्वरी,मेयर नूतन राठौर,विधायक टूंड़ला प्रेमपाल सिंह धनगर, सदर विधायक मनीष असीजा, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह,महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सुनील शर्मा सहित काफी किसान नेता भी मौजूद रहे।
साजिश: बिहार के युवक को प्रेम जाल में 'फंसाकर' ठगा, युवती ने वीडियो कॉल के दौरान लिए अंतरग फोटो