{"_id":"5d7606f88ebc3e939e46f2c7","slug":"fight-of-monkeys-on-the-road-in-bah-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बीच सड़क पर 'वानर युद्ध' देख ठिठक गए राहगीर, दो घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बीच सड़क पर 'वानर युद्ध' देख ठिठक गए राहगीर, दो घंटे तक लगा रहा जाम
आगरा जिले में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। शहर से लेकर देहात तक बंदरों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं। रविवार को कस्बा बाह में वानरों के बीच ऐसा युद्ध हुआ, जिसके कारण दो घंटे तक बाह-बिजौली मार्ग जाम रहा। करीब 250 बंदरों का झुंड देख किसी की भी रास्ते से गुजरने की हिम्मत नहीं हुई।
2 of 5
दो घंटे तक जाम रहा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह करीब नौ बजे तहसील परिसर के पास बंदरों के दो झुंड आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर करीब 250 बंदर जुटे गए। इस दौरान बंदर एक-दूसरे पर हमला करते रहे।
3 of 5
एक-दूसरे पर हमला करते बंदर
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बंदरों के इस तरह से लड़ने के कारण बाह-बिजौली मार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान बंदरों के हमले के डर से राहगीर भी सहमे रहे। क्योंकि इलाके के कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाह, बटेश्वर, जरार, जैतपुर में बंदरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। अब भी बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ है। आए दिन लोग इनके हमले में घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में बंदर
- फोटो : अमर उजाला
बंदरों का आतंक देहात में ही नहीं, शहर में भी है। ताजमहल में तो पर्यटकों पर बंदरों के झुंड कई बार हमला कर चुके हैं। बंदरों के हमले में ज्यादातर विदेशी पर्यटक घायल हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।