सब्सक्राइब करें

27 सेकंड में 8 बार पटका: आरव का कत्ल कर ये काम करने वाला था 'कातिल', फिर बदला प्लान; विराज का एक और नया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 02 Jun 2026 10:29 AM IST
सार

फिरोजाबाद में आरव हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी मासूम की हत्या के बाद खुदकुशी करना चाहता था। हालांकि बाद में उसने इरादा बदल लिया था। वह बचने के लिए शिकोहाबाद की गलियों में भटकता रहा। रात में एटा होकर बदायूं भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended to Commit Suicide After Murder of an Innocent
Firozabad Aarav Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को डेढ़ साल के मासूम आरव की आठ बार जमीन पर पटक कर हत्या करने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। मासूम की हत्या करने वाला आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक पुलिस पूछताछ में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। 


पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के सिर से जब खून का नशा उतरा, तो वह बुरी तरह डर गया था। पकड़े जाने के खौफ और आत्मग्लानि के कारण वारदात के कुछ घंटों बाद तक उसके दिमाग में लगातार सुसाइड करने का ख्याल आ रहा था। वह खुद की जान देने की योजना बना रहा था, लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया और भागने की जुगत में लग गया।



Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended to Commit Suicide After Murder of an Innocent
आरव की हत्या के बाद सदमे में मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम के शव को गेट पर फेंककर भाग गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे यादव कॉलोनी में मासूम आरव को सड़क पर पटकने के बाद जब हत्यारोपी शव को गेट पर फेंककर भागा, तो वह मुख्य रास्तों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसे डर था कि मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात होगी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से वह तुरंत दबोच लिया जाएगा।

 
Trending Videos
Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended to Commit Suicide After Murder of an Innocent
आरव की हत्या के बाद मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी विराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार छिपने के ठिकाने तलाश रहा था विराज
इसी खौफ के कारण कातिल विराज कई घंटों तक शिकोहाबाद की सुनसान और अंदरूनी गलियों में बेहद शातिर तरीके से भटकता रहा। इस दौरान वह लगातार छुपने के ठिकाने तलाश रहा था। उसने शिकोहाबाद से निकलने की नई प्लानिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended to Commit Suicide After Murder of an Innocent
आरव की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं भागने की फिराक में था 'कातिल'
वह सीधे बदायूं जाने के बजाय पुलिस को चकमा देने के लिए शिकोहाबाद से एटा और फिर वहां से बदायूं भागने की फिराक में था। इसके लिए वह किसी भी मुख्य बस स्टैंड या चौराहे पर जाने के बजाय रात होने का इंतजार कर रहा था।

 
विज्ञापन
Firozabad Aarav Murder Case Accused Killer Viraj Intended to Commit Suicide After Murder of an Innocent
बेसुध हुई आरव की मां रति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए एकजुट हुई यादव कॉलोनी
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की वीभत्स हत्या के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। खौफनाक सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पूरी कॉलोनी में शोक के साथ-साथ आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के खिलाफ भारी आक्रोश है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed