{"_id":"6a1d67a3833dac2123086799","slug":"wife-catches-husband-with-girlfriend-dramatic-street-brawl-erupts-in-agra-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा संग इश्क लड़ा रही थी महिला, पत्नी ने ऐसे उतारा प्यार का भूत; पति भी हो गया शर्म से पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा संग इश्क लड़ा रही थी महिला, पत्नी ने ऐसे उतारा प्यार का भूत; पति भी हो गया शर्म से पानी-पानी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:36 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो राहगीरों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बीच सड़क पर उतारा प्यार का भूत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद क्या था। पत्नी इस कदर भड़क गई कि उसने किसी को नहीं देखा। वो पति की प्रेमिका पर टूट पड़ी। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान प्रेमिका ने भी अपने बचाव में हाथापाई की। इस दौरान महिला के कपड़े तक फट गए, लेकिन उसका गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। यहां से गुजर रहे लोगों ने ये दृश्य देखा, तो वो भी तमाशा देखने के लिए खड़े हो गए। पत्नी और प्रेमिका की लड़ाई के बीच पति के पसीने छूट गए। वहीं इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई माल के पीछे का है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवाहिता ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। वो इस कदर भड़क गई कि उसने पहले तो पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कीं। इसके बाद वो पति की प्रेमिका पर झपट पड़ी। उसने प्रेमिका के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
Trending Videos
3 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान पत्नी ने प्रेमिका की स्कूटी को सड़क पर पटक दिया। फिर क्या था दोनों में मारपीट होने लगी। एक दूसरे को दोनों ही महिलाएं भद्दी-भद्दी गालियां देती नजर आईं। बीच सड़क पर दोनों में इस कदर मारपीट हुई कि लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े तक फट गए। वहीं वायरल वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि किस तरह प्रेमिका ने खुद के बचाव के लिए सड़क से ईंट उठा ली। हालांकि इस दौरान पति ने बमुश्किल दोनों को अलग कराया।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और प्रेमिका के बीच हो रही हाथापाई का राहगीर वीडियो बनाने में जुटे हुए थे, तो वहीं पति किसी भी तरह मामला शांत कराने के प्रयास में जुट गया। हालांकि लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।