{"_id":"6a1d4016764f77418a03384f","slug":"firozabad-aarav-murder-case-killer-kept-talking-on-phone-for-half-an-hour-before-murder-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aarav Murder: आरव की पटककर हत्या से पहले आधे घंटे तक फोन पर की बात, फिर मारा; बेटे का मुंह तक न देखने आया बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aarav Murder: आरव की पटककर हत्या से पहले आधे घंटे तक फोन पर की बात, फिर मारा; बेटे का मुंह तक न देखने आया बाप
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:09 PM IST
सार
फिरोजाबाद में हुए आरव हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वारदात से पहले आधे घंटे तक आरोपी फोन पर बात करता रहा। हत्या के बाद आरोपी ने आरव की मां को फोन कर कहा कि आरव को चोट लग गई है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
1 of 15
Aarav Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिरोजाबाद में मासूम आरव हत्याकांड में मां रती शर्मा ने पुलिस पूछताछ में आरोपी विराज की साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रती ने बताया कि आरोपी विराज पिछले तीन महीने से लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ था।
एक महीने पहले विराज ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था और कहा था कि वह आरव को भी अपने साथ रखेंगे। मगर, उसने दूसरी शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी इनकार से बौखलाकर विराज ने मासूम की हत्या की साजिश रची।
शनिवार की घटना को याद करते हुए रती ने बताया कि जब विराज शिकोहाबाद में पुष्पलता के घर पहुंचा, तो उसने वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की थी। उसने घर के अंदर जाकर सिर्फ पानी पिया और फिर बाहर आ गया।
रती के अनुसार, इसके बाद विराज करीब आधे घंटे से अधिक समय तक घर के बाहर किसी से फोन पर बात करता रहा। इसी दौरान जब रती ने आरव को सुलाने के लिए आवाज लगाई, तो बाहर खड़ा विराज भागकर अंदर आया। उसने आरव से कहा, चलो आरव, टॉफी दिलाऊं... और उसे अपने साथ लेकर चला गया। बाहर ले जाकर उसने मासूम को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला।
Trending Videos
3 of 15
बेसुध हुई आरव की मां रति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कत्ल के बाद मां को किया गुमराह करने वाला फोन
मासूम आरव की जान लेने के बाद शातिर हत्यारे विराज ने रती को फोन किया और झूठ बोलते हुए कहा कि आरव को चोट लग गई है। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, आरोपी बच्चे के शव को घर के मुख्य दरवाजे पर छोड़कर वहां से भाग चुका था।
न जन्म पर देखने आए थे आरव का मुंह और न बेरहम मौत के बाद पहुंचे पिता व ससुरालीजन
मासूम आरव का रविवार दोपहर बाद अरांव के ग्राम बामई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम के शव का ननिहाल पक्ष के लोगों ने दी अंतिम संस्कार किया। इस दौरान जहां मां रती देवी और नानी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं खून के रिश्तों की बेरुखी देखकर हर आंख नम थी।
विज्ञापन
5 of 15
आरव की ननिहाल बामई में शोकाकुल महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रती को बेटे आरव की भीभत्स मौत के साथ ही रविवार को इस बात का सबसे गहरा दुख था कि उसके पति सुमित कुमार और बदायूं निवासी अन्य ससुरालीजन बच्चे का आखिरी बार मुंह तक देखने नहीं आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।