{"_id":"5e44d1f98ebc3ee5972ac7e3","slug":"firozabad-agra-lucknow-expressway-many-died-and-injured-in-sleeper-bus-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बस हादसा: एक-एक कर मरते गए 14 लोग, चीख-पुकारों से गूंजता रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बस हादसा: एक-एक कर मरते गए 14 लोग, चीख-पुकारों से गूंजता रहा अस्पताल
Fri, 14 Feb 2020 12:49 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पड़े शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 यात्रियों को दिल्ली से लेकर बिहार जा रही स्लीपर बस बुधवार देर रात ऐसी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई कि मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में पड़े शव
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचने के बाद भी आलम यह था कि तीन-चार से शुरू हुआ मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। देर रात शांत पड़े अस्पताल में देखते ही देखते ऐसी चीख पुकार मच गई कि घायलों के कराहने से पूरा परिसर गूंज उठा।
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
सैफई पीजीआई में डॉक्टर इलाज करते रहे और सुबह होते-होते स्थिति ऐसी हो गई कि अस्पताल के कमरे और बिस्तर घायलों और शवों से भर गए। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस को उठाती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। थोड़ी देर में एक और ने दम तोड़ दिया और उसके बाद यह सिलसिला 14 मौतों तक जारी रहा।
विज्ञापन
अस्पताल में पड़े शव
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश दिए। एडीजी व आईजी भी मौके पर पहुंचे।