{"_id":"684031aff211612eb706cc90","slug":"four-teenage-girls-drowned-in-yamuna-in-front-of-aunt-in-agra-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना में डूबकर 6 किशोरियों की माैत, जानें क्यों खुद को कोस रही वर्षा; रोंगटे खड़े कर देने वाली आंखों देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना में डूबकर 6 किशोरियों की माैत, जानें क्यों खुद को कोस रही वर्षा; रोंगटे खड़े कर देने वाली आंखों देखी
Wed, 04 Jun 2025 05:17 PM IST
अरुन पाराशर
संजीव जूरैल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संजीव जूरैल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:17 PM IST
सार
यमुना में मौत के गड्ढों ने तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की जान ले ली। घटना के समय बच्चों की एक रिश्तेदार वर्षा माैके पर थीं। उन्होंने बिच्च्यों को कई बार रोका, लेकिन वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुईं। आंखों के सामने बच्चियों को डूबता हुआ देखा।
विज्ञापन
वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नाथू में यमुना में डूबकर तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में वर्षा ने अपनी तीन भतीजी के साथ बहन और भांजी को भी खो दिया है। उसके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। वह बस यह कह रही थी कि नदी में दूर जाने से रोकती रही लेकिन वह यमुना की गहराई में जाती रहीं। बच्चियों ने मेरी हर हिदायत को अनसुना कर दिया। उसकी आंखों के सामने सभी बच्चियों को यमुना मौत के मुंह में खींच ले गई।
Six girls died in agra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये दर्द यमुना में डूबने वाली मुस्कान, दिव्या, संध्या व नैना की चाची, शिवानी की बहन और सोनम की मौसी वर्षा का था, जो फफक-फफक कर रो रही थी। वह भी बच्चों के साथ अपने बेटे (6) को लेकर यमुना घूमने गई थी। वहां पर सभी बच्चियां यमुना में नहाने की जिद करने लगीं। वर्षा ने मना करते हुए कहा कि कल ही तो नहा कर गई थी। यमुना किनारे पर बच्चे को लेकर खड़ी रहीं और बच्चियों को रोकने का प्रयास करती हैं।
Six girls died in agra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से खड़े होकर अधिक अंदर नहीं जाने की आवाज भी लगाती रहती हैं। उसकी आंखों के सामने सभी बच्चियां पानी के बहाव के चलते गड्ढे में फिसल गई। वह चिल्लाती रह गई। अब यह दर्द उसे सहन नहीं हो रहा। नगला रामबल की शिवानी और नगला नेहरा की सोनम वर्षा के घर गर्मियों की छुट्टियां मनाने रविवार को आई थीं। शिवानी ने हाईस्कूल और सोनम ने तीसरी कक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six girls died in agra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां होतीं हैं सबसे अधिक डूबने की घटनाएं
सिकंदरा में कैलाश घाट, रुनकता में शनिदेव मंदिर घाट, ककरैठा और बाईंपुर में लोग नहाने के लिए जाते हैं। इनके अलावा ट्रांस यमुना के शोभा नगर, एत्माद्दाैला के नगला बिहारी, प्रकाश नगर, रामबाग पार्क, स्ट्रैची ब्रिज, चीनी का रोजा, 11 सीढ़ी और खंदाैली क्षेत्र के पोइया घाट, बल्केश्वर, यमुना किनारा आदि पर अक्सर लोग जाते हैं। इनमें से सिकंदरा, ट्रांस यमुना और एत्माद्दाैला क्षेत्र में डूबने की घटनाएं सबसे अधिक सामने आती हैं।

इन स्थानों पर गहरी है यमुना
इन स्थानों पर यमुना अधिक गहरी है। सिकंदरा के नगला नाथु में हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि यमुना खनन की वजह से कई जगह पर गड्ढे हैं। इसमें नहाने जाने वाले लोगों को अंदाजा नहीं रहता है। जिससे हादसे हो जाते हैं। अधिकारी भी विशेष आयोजनों पर ही घाटों पर रस्सी और बल्ली लगाकर सुरक्षा के इंतजाम करते हैं। गांवों के बीच से निकलने वाली यमुना की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
ये भी पढ़ें-UP: बांकेबिहारी मंदिर नहीं जातीं सांसद हेमा मालिनी... जानें आखिर क्या है वजह, हेयर ड्रेसर के साथ हुई थी घटना