फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन मुफ्त में कीजिए ताजमहल का दीदार, इन स्मारकों में नहीं लगेगा टिकट

Sun, 14 Apr 2019 04:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on World Heritage Day
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण के मतदान के दिन मुफ्त में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। दरअसल, 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) है। इस दिन ब्रज में आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा लोकसभा सीट पर मतदान होगा। 
free entry in Taj Mahal on World Heritage Day
आगरा फोर्ट के बाहर सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड हेरिटेज डे पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित धरोहरों ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य सभी स्मारकों में 18 अप्रैल को निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। इस संबंध में एएसआई ने पत्र भी जारी कर दिया है।
free entry in Taj Mahal on World Heritage Day
Taj Mahal
एएसआई ने नई पीढ़ी को विश्व धरोहरों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सहेजने का संदेश देने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज डे पर 18 अप्रैल को सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क किया है। आगरा में 18 अप्रैल को ही मतदान होना है। ऐसे में ताजमहल का दीदार करने के लिए कम ही पर्यटक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on World Heritage Day
महिला मतदाता - फोटो : Amar Ujala
आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा तीनों ही संसदीय क्षेत्रों में मतदान के कारण पर्यटक अपने कार्यक्रम टाल रहे हैं। जिले की सीमाएं सील होने और चेकिंग के डर से पर्यटक मतदान के दिन निकलने से कतराते हैं। जो पर्यटक आएंगे, उन्हें वाहन रोकने के कारण दिक्कतें पेश आ सकती हैं। 
विज्ञापन
free entry in Taj Mahal on World Heritage Day
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ताजमहल के पास मतदान केंद्र हैं। यहां पर्यटकों के वाहन दूर ही रोक दिए जाते हैं। मतदान के कारण ही स्मारकों पर एएसआई की ओर से स्कूली बच्चों के लिए हर साल होने वाले कार्यक्रम भी इस बार नहीं होंगे, क्योंकि अधिकांश एएसआई कर्मचारी, अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed