फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: यूके से हुआ मुक्त व्यापार समझौता, आगरा के जूता उद्योग को बड़ा फायदा; निर्योतकों में खुशी की लहर

Wed, 07 May 2025 08:25 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 07 May 2025 08:25 AM IST
सार

यूके से व्यापार समझौता होने से आगरा के जूता निर्यातकों में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि इस समझौते के बाद से आगरा के जूतों की मांग में 50 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Free trade agreement with UK Agra's shoe industry gets big benefit
Agra shoe industry - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाद यूनाइटेड किंगडम से मुक्त व्यापार समझौता शहर के फुटवियर निर्यातकों के लिए खुशी की लहर लाया है। उद्यमियों के मुताबिक इससे आगरा का जूता अपनी चमक और बिखेरेगा। अमेरिका, जर्मनी के बाद यूनाइटेड किंगडम भारतीय जूतों का तीसरा बड़ा खरीदार है और साल-दर-साल यहां के बाजार में आगरा के जूतों की हिस्सेदारी बढ़ रही है। शुल्क शून्य होने से यूनाइटेड किंगडम के साथ फुटवियर निर्यात में 50 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद निर्यातक जता रहे हैं।


काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के मुताबिक अमेरिका भारतीय लेदर फुटवियर का सबसे बड़ा बाजार है, जिसकी हिस्सेदारी 21.64 फीसदी है। इसके बाद जर्मनी और फिर यूनाइटेड किंगडम है। आगरा के जूतों की मांग अमेरिका में कम, लेकिन यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में ज्यादा है। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मुक्त व्यापार समझौते से आगरा के फुटवियर उद्योग को बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें -  Mock Drill:  पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल, हवाई हमला होते ही गुल हो जाएगी बिजली...गूंजने लगेंगे सायरन



 
Free trade agreement with UK Agra's shoe industry gets big benefit
Agra shoe industry - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटवियर निर्यातकों ने बताया कि यूके को निर्यात पर 8.5 फीसदी शुल्क लगता है। यह टैक्स ज्यादा नहीं है, लेकिन अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा में इससे फुटवियर की कीमत बढ़ रही थी। अब एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) होने से यह टैरिफ नहीं लगेगा। इससे भारतीय जूता यूके में सस्ता मिलने लगेगा। किसी अन्य देश के मुकाबले भारतीय जूता प्रतिस्पर्धा कर सकेगा। इससे ऑर्डर ज्यादा मिलने की उम्मीद है।

 
Free trade agreement with UK Agra's shoe industry gets big benefit
Agra shoe industry - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 फीसदी तक बढ़ जाएगा निर्यात
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डावर ने यूनाइटेड किंगडम के साथ हुए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि आगरा के जूता निर्यातकों को इससे बड़ा फायदा होने वाला है। यूके के साथ निर्यात में एक साल में ही 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं अगले साल तक यह दोगुना भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Free trade agreement with UK Agra's shoe industry gets big benefit
Agra shoe industry - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटवियर निर्यातकों को बड़ी छलांग की उम्मीद
आगरा के जूते का सबसे बड़ा बाजार यूरोप, यूनाइटेड किंगडम है। यूनाइटेड किंगडम के बाजार में आगरा की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मुक्त व्यापार समझौते से उन्हें जूता निर्यात में बड़ी छलांग की उम्मीद है। आजादी के बाद से ही आगरा में बने परंपरागत कारीगरी वाले लेदर फुटवियर की मांग ब्रिटेन और यूरोपीय बाजार में रही है।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बदमाश का एनकाउंटर: ज्वेलर्स का कातिल अमन मुठभेड़ में ढेर, चार दिन पहले लूट के बाद की थी हत्या


 
विज्ञापन
Free trade agreement with UK Agra's shoe industry gets big benefit
Agra shoe industry - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश खुराना ने बताया कि  लेदर फुटवियर निर्यात को मुक्त व्यापार समझौते से बड़ी छलांग मिल सकती है। यह सरकार का बड़ा कदम है, जिसका सकारात्मक असर पड़ेगा। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय जूते की चमक बढ़नी तय है।

एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि दोनों ही देशों को बड़ी बेसब्री से इस व्यापार समझौते का इंतजार था। आखिरकार यह हो गया। इसका बड़ा असर आने वाले महीनों में देखने को मिलेगा। बांग्लादेश को जो फायदा मिल रहा था, वह अब भारतीय निर्यातकों को मिल पाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed