{"_id":"5d944df68ebc3e93d0285568","slug":"gandhi-jayanti-2019-swachhta-abhiyan-in-braj-bjp-mp-hema-malini-flag-off-run-for-unity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गांधी जयंती पर ब्रज ने दिया स्वच्छता का संदेश, रन फॉर यूनिटी में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गांधी जयंती पर ब्रज ने दिया स्वच्छता का संदेश, रन फॉर यूनिटी में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी
Thu, 03 Oct 2019 10:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखातीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई। आगरा में मेयर नवीन जैन ने आवास विकास से इस अभियान की शुरुआत की। वहीं मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाई। मैनपुरी में पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ डीएम ने दिलाई।
मथुरा में रन फॉर यूनिटी में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गांधी जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसे सांसद हेमा मालिनी ने झंडी दिखाकर शुरू किया। इस कार्यक्रम में डीएम, महापौर, नगर आयुक्त सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मथुरा में रन फॉर यूनिटी में भाग लेते सामाजिक संगठन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रन फॉर यूनिटी के आयोजन के दौरान सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुबह से ही सड़कों पर आ गए। गांधी जयंती के मौके पर संकल्प लिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएंगे और पॉलिथिन का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करते मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मेयर नवीन जैन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ वार्ड 75 में बुधवार सुबह 10 बजे आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर सात में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के पास से किया। स्कूली बच्चों को उन्होंने सफाई करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
मैनपुरी में गांधी जयंती पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में गांधी जयंती पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ ली। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी। विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।