{"_id":"5d7a540d8ebc3e93c125fd09","slug":"ganesh-visarjan-in-kasganj-police-stop-dj-sound-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंजः गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर श्रद्धालुओं से पुलिस की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर श्रद्धालुओं से पुलिस की नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणेश मूर्ति को विसर्जित करने ले जाते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर में गणेश महोत्सव के समापन पर पूरे दिन विसर्जन यात्राओं की धूम रही। पूरी तैयारियों के साथ विसर्जन शोभायात्राएं निकालीं गईं। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे करते हुए भक्त विसर्जन में यात्रा में चल रहे थे। जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेलते नजर आए। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
2 of 5
डीजे उतरवाने के दौरान पुलिस से बहस करते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
गणेश विसर्जन शोभायात्राओं के दौरान नगर में विसर्जन शोभायात्रा में डीजे लगाए जाने पर पुलिस ने आपत्ति जताई और शोभायात्रा में चल रहे डीजे सिस्टम को बंद करवा दिया। इस बात को लेकर पुलिस से श्रद्धालुओं की मामूली नोंकझोंक हुई और श्रद्धालुओं ने रोष जाहिर किया। पुलिस ने डीजे उतरवा दिए।
3 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने उतरवाए डीजे साउंड
- फोटो : अमर उजाला
एक स्थान पर तो डीजे जब्त करने की कार्रवाई का विरोध करते श्रद्धालु सड़क पर ही बैठ गए, लेकिन पुलिस ने डीजे जब्त किया। फिर श्रद्धालु बिना डीजे के ही विसर्जन यात्रा निकालते हुए चले गए। यह विवाद सहावर गेट क्षेत्र से निकल रही गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुआ। पुलिस डीजे को लेकर सख्त बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
नदरई गेट पर रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर की गणेश विसर्जन शोभायात्रा में एक वाहन पर डीजे सिस्टम लगा हुआ था। यह सिस्टम भी पुलिस ने बंद करवा दिया। डीजे सिस्टम बंद होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। उन्होंने यात्रा रोक दी। काफी देर तक यात्रा रुकी रही, लेकिन डीजे सिस्टम पुलिस ने नहीं बजने दिया। बाद में कम साउंड का स्पीकर लगवाकर विसर्जन शोभायात्रा गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
5 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान अबीर गुलाल में सराबोर भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर के गणेश पंडाल से विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा ने भ्रमण किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कछला गंगाघाट की ओर रवाना हुई जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।