फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पुष्पा' की तर्ज पर तस्करी: चारकोल के टैंकर में छिपाया 18 कुंतल गांजा, मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
ganja smuggling in film Pushpa style three smugglers arrested in Agra
एक तस्कर को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने चारकोल के टैंकर में 18 कुंतल से ज्यादा गांजा तस्करी कर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। आरोपियों ने फिल्म पुष्पा की तरह टैंकर में गांजा छिपा रखा था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सिकंदरा पुलिस टीएसएफ कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक इनोवा कार और उसके पीछे टैंकर आता नजर आए। पुलिस के रोकने पर तेजी से मुड़ कर भागने लगे।


गांव लखनपुर के पास बिचपुरी रोड पर पुलिस ने इनोवा और टैंकर को रोक लिया। इनोवा चला रहा व्यक्ति उतर कर भाग निकला, जबकि टैंकर में सवार दो लोग पकड़े गए। तभी एक और साथी टैंकर से उतरकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा किया। आरोपी ने गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 
ganja smuggling in film Pushpa style three smugglers arrested in Agra
बदमाश विराट सिंह उर्फ मुन्ना - फोटो : अमर उजाला

घायल बदमाश पर था 15 हजार का इनाम    

पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश विराट सिंह उर्फ मुन्ना है। भोजपुर के थाना जगदीशपुरा स्थित गांव कंवारा का रहने वाला है। उस पर 15000 का इनाम घोषित था। 
ganja smuggling in film Pushpa style three smugglers arrested in Agra
आरोपी सोमनाथ और करन कुमार - फोटो : अमर उजाला
बदमाश मुन्ना के साथी पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी सोमनाथ और झारखंड निवासी करण कुमार है। जबकि फरार आरोपी भोजपुर निवासी बिट्टू है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ganja smuggling in film Pushpa style three smugglers arrested in Agra
इसी टैंकर में छिपा रखा था गांजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि टैंकर चारकोल का था, जिसमें आरोपी 18 कुंतल 20 किलोग्राम गांजा लेकर आए थे। वह तस्करी करके बेचने के लिए ले जा रहे थे। फरार साथी बिट्टू आगे गाड़ी में चलकर लोकेशन दिखा रहा था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। आरोपी पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
ganja smuggling in film Pushpa style three smugglers arrested in Agra
इसी टैंकर में छिपा रखा था गांजा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में गांजा तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। शहर और देहात में कई बार गांजे की खेप पकड़ी गई। इससे पहले भी गांजा पकड़ा जा चुका है। कभी कैंटर तो कभी ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed