फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था: वृंदावन के रंगजी मंदिर में बसंतोत्सव की धूम, भगवान को गर्मी से बचाने के लिए भक्त कर रहे जतन

Thu, 09 Jun 2022 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
basantotsava festival celebration in Rangji temple of Vrindavan
रंगजी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

कान्हा की ब्रजभूमि पर भक्ति के विविध रूप देखने को मिलते हैं। यहां मौसम के अनुरूप भक्त अपने आराध्य की सेवा करते हैं। सर्द मौसम में ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए जतन करते हैं तो गर्मी में आराध्य को ठंडक प्रदान करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। मंदिरों में फूल बंगला सजाया जाता है, जिसमें विराजमान होकर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी आस्था भाव से दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में बृहस्पतिवार को पंच दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ हुआ। बता दें कि ब्रज में बसंतोत्सव होली से पहले मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण में परंपराएं अलग हैं। इसी के चलते रंगजी मंदिर में बसंतोत्सव की शुरुआत हुई है। बसंतोत्सव में रंगजी मंदिर के सेवायत ठाकुरजी को गर्मी से राहत देने के अनेक उपाय करेंगे।



basantotsava festival celebration in Rangji temple of Vrindavan
रंगजी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित दक्षिण शैली के प्रसिद्ध रंगजी मंदिर में श्रीरामानुज संप्रदाय की परंपरानुसार उत्सवों की श्रृंखला जारी रहती है। ग्रीष्मकाल में ठाकुर श्री रंगमन्नार भगवान को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से बसंतोत्सव का भव्य आयोजन मान्यतानुसार आयोजित किया जाता है। 
basantotsava festival celebration in Rangji temple of Vrindavan
रंगजी मंदिर में विराजमान ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को रंगजी मंदिर में पांच दिवसीय बसंतोत्सव भव्य आयोजन विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। ठाकुरजी के श्रीविग्रह हरियाली युक्त वातावरण के बीच बगीची में विराजित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
basantotsava festival celebration in Rangji temple of Vrindavan
मंदिर के चारों तरफ लगाई गई खस की टटिया - फोटो : अमर उजाला
सेवायत रघुनाथ स्वामी ने बताया कि पंच दिवसीय बसंतोत्सव में खस की टटिया से घिरे परिसर में विराजमान ठाकुरजी के श्रीविग्रह का शीतल जल से तिरुमन्जन कर केसर, कपूर मिश्रित चन्दन का लेपन किया जाता है। 
विज्ञापन
basantotsava festival celebration in Rangji temple of Vrindavan
रंगजी मंदिर में ठाकुरजी की सेवा करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी को पीले सूती वस्त्र धारण कराकर सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित की जाती है। इसके साथ ही शीतल पेय पदार्थ निवेदित किए जाते हैं। सेवायत ने बताया कि पंच दिवसीय बसंतोत्सव के प्रतिदिन ठाकुरजी के समक्ष बसंत राग का गायन किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed