{"_id":"62a172ead1e411670b230ffd","slug":"husband-brutally-beat-wife-by-tying-her-hands-and-feet-on-birth-of-daughters-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में पति की हैवानियत: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी पीटा, गर्म तवे से दागा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पति की हैवानियत: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी पीटा, गर्म तवे से दागा शरीर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित काजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में तीन बेटियां पैदा होने पर युवक ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध कर उसे बेल्ट से पीटा। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गर्म तवे से उसके शरीर को दाग दिया। बुधवार की सुबह शौच के बहाने घर से निकली पीड़ित महिला जरार चौकी पहुंची और पति की हैवानियत पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल दहला देने वाली घटना गांव पार्वतीपुरा की है। गांव निवासी युवक विजयपाल ने मंगलवार की रात पत्नी काजल के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। बुधवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंची पीड़िता ने रोते हुए पति के जुल्म की दास्तां बताई। काजल ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटियां ईशानी (पांच साल), भूमिका (तीन साल), योगिता (आठ माह) हैं। बेटियां पैदा होने पर तीन महीने पहले पति विजय पाल ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया था।
2 of 5
अस्पताल में पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
काजल अपने मायके मंगदपुर में रह रही थी। रविवार को पति उसे लेने के लिए आया। पंचायत के बाद वह ससुराल पहुंची, तो उसे बेटियां पैदा होने का ताना दिया। आरोप है कि मंगलवार की रात शराब पीने का विरोध करने पर पति ने बेटियां पैदा होने के ताना देते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की। कमरे में बंद कर दिया। बुधवार की सुबह शौच के बहाने घर से निकल सकी।
3 of 5
पीड़ित महिला और उसकी भाभी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी पर मायके से पहुंची भाभी अंजू ने बाह थाने में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर बाह पुलिस ने काजल का अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। यहां से काजल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष बाह संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थाना शमशाबाद, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
दामाद ने सास को किया घायल
दूसरी घटना में शमसाबाद के गांव चितौरा में कहासुनी के बाद गुस्साए दामाद ने सास पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गांव चितौरा निवासी पप्पू ने अपनी बेटी पूजा की शादी पांच साल पूर्व सलेमपुर थाना मलपुरा निवासी नरेश से की थी।
विज्ञापन
5 of 5
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले नरेश पत्नी पूजा को ससुराल छोड़ गया था। पूजा का आरोप है कि मंगलवार की रात नरेश घर आया था। रात करीब 12 बजे उसने पूजा को पीटा, जिसका विरोध उनकी मां बतख देवी ने किया। इस पर गुस्साए नरेश ने कैंची उठाकर सास पर हमला कर दिया। कैंची लगने से बतख देवी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।