आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के तोता के ताल में गड्ढे में डूबकर हुई बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने एक ठेकेदार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बीएसएनएल के लिए काम करने वाली कंपनी प्रवर इलेक्ट्रोनिक्स के ठेकेदार प्रत्युष शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में जलनिगम की ठेकेदार कंपनी मनीषा प्रोजेक्ट्स के सुपरवाइजर देवेश पचौरी का नाम भी सामने आया है, जो अब फरार है। पुलिस जांच में जलनिगम और बीएसएनएल अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है।
Agra: गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, डीएम ने न्यायिक जांच के दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी जिम्मेदारों को मिले सजा
जीशान के पिता रियाजुद्दीन ने कहा कि मेरे मासूम बेटे की मौत के जिम्मेदार सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। सब एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। इन्हीं विभागों ने लापरवाही बरत कर मेरे बेटे की जान ली है। उसे हमेशा के लिए छीन लिया।
तोता के ताल पर गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत मामले में डीएम प्रभु एन सिंह ने बुधवार को न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने एसीएम तृतीय सुमित सिंह को मामले की जांच सौंपी है। डीएम ने बताया कि बच्चे की मौत का मामला गंभीर है। मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर सड़क पर गड्ढा खोदें तो उसका सुरक्षित घेरा जरूर बना दें ताकि कोई हादसा न हो, लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।