जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत की जांच के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) बीते कई सालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। सात सालों में नवोदय आने-जाने वाले हर व्यक्ति से एसआईटी पूछताछ की तैयार कर रही है। इसके लिए पुराने विजिटिंग रजिस्टर कब्जे में ले लिए हैं। जल्द ही पूछताछ शुरू हो जाएगी। एसआईटी अपनी जांच में अब तक नवोदय विद्यालय के स्टाफ समेत लगभग ढाई सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। ऐसे में एसआईटी ने बीते सात सालों में नवोदय आने-जाने वाले लोगों की सूची तैयार की है। ये सूची विद्यालय के मुख्य द्वार पर उपलब्ध विजिटिंग रजिस्टर के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में चार सौ से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। एसआईटी इन लोगों से भी पूछताछ कर छात्रा के मौत के संबंध में जानकारी करने का प्रयास करेगी। संदेह के आधार पर इनमें से कुछ लोगों के डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने कब्जे में लिया विजिटिंग रजिस्टर, अब तक करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों से लेकर हर आने जाने वाला शामिल
एसआईटी द्वारा बीते सात साल की तैयार की गई सूची में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा, उनके परिजन, रिश्तेदारों के अलावा यहां कार्य के लिए आने वाले कर्मचारी, राशन पहुंचाने वाले से लेकर माली तक के नाम शामिल किए गए हैं।
इसलिए बीते सालों का लिया डाटा
एसआईटी द्वारा बीते सात सालों का डाटा क्यों लिया गया, इसके पीछे भी अहम कारण है। दरअसल बीते पांच सालों से छात्रा विद्यालय में पढ़ रही थी, वहीं छात्रा की मौत को दो साल हो चुके हैं। इसी के चलते बीते सात साल में हर आने-जाने वाले से एसआईटी पूछताछ करना चाहती है।
एसआईटी ने 16 लोगों से की पूछताछ
नवोदय छात्रा की मौत के मामले में सोमवार को एसआईटी ने करीब 16 लोगों से पूछताछ की। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा। सूत्रों की मानें तो यह वो लोग थे, जो घटना के बाद होने वाले धरना आदि कार्यक्रम में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए थे। मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में काम कर रही एसआईटी लगातार पूछताछ व जांच का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार को कैंप कार्यालय में करीब 16 लोगों को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया। यह वो लोग थे, जो घटना के बाद हुए धरना प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आदि में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे।
एसआईटी का मानना है कि इनमें से कोई ऐसा व्यक्ति भी हो सकता है जो कि छात्रा की मौत का रहस्य जानता हो। सभी लोग सुबह करीब नौ बजे ट्रांजिट हॉस्टल स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। यहां वार्ता कक्ष में सभी को बैठाया गया, इसके बाद एक-एक कर सभी को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया।