फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में युवक पर तेजाब से हमला : प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमिका ने ली जान

Fri, 26 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
girlfriend acid attack on her boyfriend in agra
आरोपी युवती सोनम का फाइल फोटो, मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में गुरुवार को हुए तेजाब कांड में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक रात में अपनी प्रेमिका के कमरे पर रुका था। रात में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। सुबह तेजाबी हमले की घटना सामने आई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलसी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

girlfriend acid attack on her boyfriend in agra
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे की है। मूलरूप से कासगंज के सहावर स्थित बहापुर निवासी युवक देवेंद्र राजपूत पर तेजाब से हमला कर दिया गया। इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। देवेंद्र आगरा में एक पैथालॉजी लैब में नौकरी कर रहा था। हमले का आरोप उसकी प्रेमिका सोनम पांडेय पर लगा है। वह भी झुलसी है। औरैया के भागूपुर निवासी सोनम पांडेय एक निजी अस्पताल में नर्स है। वह शास्त्री नगर स्थित सुरेश चंद के मकान में किराये पर रह रही है। 

girlfriend acid attack on her boyfriend in agra
आरोपी सोनम पांडेय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि देवेंद्र रात में सोनम के कमरे पर रुका था। रात में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। सुबह तेजाब से झुलसने की घटना सामने आई। सोनम ने अपने बयान में यही कहा कि उस पर तेजाब डाला गया। तेजाब देवेंद्र पर गिर गया। वह बच गई। जांच में यह भी बात सामने आई है कि प्रेमी देवेंद्र का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से सोनम नाराज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend acid attack on her boyfriend in agra
इसी कमरे में हुई तेजाब से हमले की घटना - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक सुरेश चंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोनम पहले शास्त्री नगर में ही दूसरे मकान में किराये पर रहती थी। इस कारण वह उसे जानते थे। पांच महीने से उनके मकान में किराये पर रहने लगी थी। उसे मकान की पहली मंजिल का कमरा दिया था। मकान मालिक भूतल पर रहते हैं। उसने बताया था कि देवेंद्र उसका पति है। बाहर काम करता था। वह महीने में दस दिन बाद आता था। एक या दो दिन रुककर जाता था। इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। इस कारण ही उन्हें कभी शक नहीं हुआ। 
विज्ञापन
girlfriend acid attack on her boyfriend in agra
अस्पताल में भर्ती आरोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस 
- कमरे पर तेजाब कौन लेकर आया। तेजाब की कट्टी या बोतल कहां है?। 
- दोनों के बीच झगड़ा कब से चल रहा था?
- क्या सोनम के परिजनों को भी उसके देवेंद्र से संबंध होने की जानकारी थी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed