सब्सक्राइब करें

ताजनगरी में सुरक्षा की पड़ताल: दिन में भी इन रास्तों पर लगता है डर, 'लापता' है एंटी रोमियो स्क्वायड

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Girls afraid to pass on these roads even during the day in agra
कई इलाकों में नहीं दिखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में हाल ही में वाटरवर्क्स से युवती को कार में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी युवती को फरह तक गाड़ी में ले गए थे। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र के होटल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को कार से फतेहाबाद मार्ग पर फेंक दिया गया। इन घटनाओं ने महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह दो इलाके ही नहीं, कई इलाके लड़कियों के लिए असुरक्षित हैं। रात ही नहीं, दिन में भी निकल पाना मुश्किल हो जाता है। रास्तों पर अपराधी तत्वों के साथ मनचले मंडराते रहते हैं। स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वायड कहीं नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को इन इलाकों में सुरक्षा की पड़ताल की। 

Girls afraid to pass on these roads even during the day in agra
दयालबाग मार्ग - फोटो : अमर उजाला
दयालबाग मार्ग : बाइक से चक्कर लगाते दिखे युवा
शुक्रवार दोपहर को दयालबाग मार्ग पर पोइया घाट के पास छात्राओं का आना-जाना लगा हुआ था। बाइक से युवक चक्कर लगाते दिखे। इन युवकों को रोकने टोकने वाला कोई नहीं था। इस मार्ग पर एंटी रोमियो स्क्वायड कहां है, यह किसी को नहीं पता है।

यह हुई थी घटना
दिसंबर 2018 में भगवान टाकीज से अगवा कर बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। युवक छात्रा को पोइया घाट के पास एकांत में ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।
 
Girls afraid to pass on these roads even during the day in agra
रामबाग - फोटो : अमर उजाला
कभी-कभी आता है एंटी रोमियो स्क्वैड
रामबाग : दोपहर 1:30 बजे

रामबाग स्मारक में अमूमन स्थानीय लोग ही आते हैं। युगलों की संख्या भी अधिक रहती है। स्मारक के गेट के बाहर ही ऑटो खड़े हुए थे। पान मसाला और सिगरेट के खोखे और ठेल भी लगी हुई थीं। यहां पर एंटी रोमियो स्क्वैड कभी कभार ही आता है। इस बारे में बाग के गार्ड ने बताया। उसका कहना है कि वह खुद ही सुरक्षा संभालते हैं।

घटना
पिछले साल एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के पास पति के साथ जा रही विवाहिता को रोककर तीन युवक जंगल में ले गए थे। इसके बाद तीनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls afraid to pass on these roads even during the day in agra
एत्माद्दौला स्मारक के बाहर नहीं दिखे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नहीं दिखे पुलिसकर्मी
एत्माद्दौला स्मारक: दोपहर दो बजे

एत्माद्दौला थाने के पास ही स्थित स्मारक में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी कम है। स्थानीय युवक और युवतियां ही आते हैं। स्मारक के आसपास पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए।

घटना
डेढ़ साल पहले एत्माद्दौला स्मारक से 250 मीटर दूर घाट स्टेशन रोड पर एक महिला से दुष्कर्म हुआ था। उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Girls afraid to pass on these roads even during the day in agra
आगरा किले के बाहर रहता है लपकों का जमघट - फोटो : अमर उजाला
युवतियां निकल रही थी, खड़े थे मनचले
आगरा किला : शाम 4:30 बजे 

बिजली घर से आगरा किला मार्ग सुनसान रहता है। शाम को कुछ युवतियां रास्ते से निकल रही थीं। फुटपाथ पर कुछ लड़के खड़े थे। पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है, जबकि आगरा किला में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। किला के गेट के सामने ही पुलिस का बूथ भी है। 

सुबह-शाम निकलती रहती हैं छात्राएं
केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग: शाम तकरीबन 5:45 बजे

केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर कॉलेज और स्कूलों की छात्राओं का अममून सुबह शाम निकलना रहता है। संस्थान में विदेशी छात्राएं भी पढ़ती हैं। इसके बावजूद मार्ग पर एंटी रोमियो स्क्वैड नजर नहीं आता है। शाम को तीन छात्राएं जा रही थीं। मगर, 500 मीटर के इलाके में कहीं पुलिस नहीं थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed