सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में कार पर पलटा डंपर: हादसे में खत्म हुई नवदंपती की दुनिया, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife died after dumper overturned on car in Mainpuri
मैनपुरी सड़क हादसा: करन और कमलेश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को मोरंग से भरा डंपर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार करन कुमार और उसकी पत्नी कमलेश की मौत हो गई। दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पति करन कुमार के साथ मायके जा रही कमलेश को क्या पता था कि मौत रास्ते में दोनों का इंतजार कर रही है। दंपती कुचेला तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।



हादसे की खबर पाकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोते बिलखते हुए शवों के बाहर निकलने का इंतजार किया। डंपर के नीचे दबकर कार चकनाचूर हो गई थी। क्षतिग्रस्त कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में डंपर सवार दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया था। 

Husband and wife died after dumper overturned on car in Mainpuri
डंपर के नीचे दबी कार - फोटो : अमर उजाला

थाना बरनाहल के लाखनमऊ निवासी बटेश्वरी लाल बघेल ने अपनी पुत्री कमलेश की शादी 28 नवंबर 2021 को करन कुमार निवासी नई बस्ती आगरा रोड मैनपुरी के साथ की थी। कमलेश आगरा के एत्मादपुर में एक अस्पताल में नौकरी करती थी। करन कुमार शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को कार से दोनों लाखनमऊ जा रहे थे। कुचेला तिराहे के पास हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। करन कुमार के पिता सौराज सिंह बघेल दीवानी में वकालत करते हैं। जानकारी होने पर उनके साथ दीवानी के कई वकील भी मौके पर पहुंच गए। 

Husband and wife died after dumper overturned on car in Mainpuri
मैनपुरी सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

आधा घंटा से अधिक रहा जाम

व्यस्ततम मैनपुरी इटावा मार्ग पर हुए हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से आए वाहनों को एक ओर से ही व्यवस्थित तरीके से गुजारा। जाम में लगभग आधा घंटे तक वाहन चालक फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband and wife died after dumper overturned on car in Mainpuri
मैनपुरी सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ जवानों ने की मशक्कत

हादसे के समय मौके से गुजर रहे सीआरपीएफ के जवान मौके पर ही रुक गए। सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर जमा हुई भीड़ को हटाने ेके लिए बहुत देर तक मशक्कत की। मशक्कत करके आधा घंटे बाद ही सीआरपीएफ के जवानों ने यातायात सुचार कराया। 

विज्ञापन
Husband and wife died after dumper overturned on car in Mainpuri
करन और कमलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के लिए शहर में बनाया था मकान

सौराज सिंह बघेल थाना औंछा के गांव भगवंतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए नई बस्ती आगरा रोड पर मकान बनाया है। उनका बड़ा पुत्र देववृत गाजियाबाद में एक कंपनी में मैनेजर की नौकरी करता है। जबकि उनकी एकमात्र विवाहित पुत्री बबली जिला कासगंज में शिक्षक की नौकरी करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed