फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को दिलाया पानी बचाने का संकल्प

Sun, 13 Oct 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave message of cleanliness to the villagers in Firozabad
ग्रामीणों को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को फिरोजाबाद के सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊंधनी का दौरा किया। पंचायत घर पर आयोजित चौपाल में राज्यपाल ने ग्रामीणों को पानी बचाने, पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया।
Governor Anandiben Patel gave message of cleanliness to the villagers in Firozabad
बच्चों को फल वितरित करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्राथमिक स्कूल ऊंधनी में प्रवेश करते ही बीएसए अरविंद पाठक, तरुण कुमार ने फलों की टोकरी के साथ स्वागत किया। इसक बाद राज्यपाल क्लास रूम में पहुंचीं। एक-दो बच्चों से गिनती एवं पहाड़े के बारे में पूछा और फलों के नाम पूछे। इसके बाद सभी बच्चों को फल बांटने के निर्देश दिए। 
Governor Anandiben Patel gave message of cleanliness to the villagers in Firozabad
स्कूली बच्चों से मिलीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
आनंदीबेन पटेल ने स्कूल में बनी रसोई का निरीक्षण के साथ यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्कूल से बाहर आते समय छात्रा सलोनी, प्रीतिका, नंदनी एवं प्राची ने राज्यपाल को पेंटिंग भेंट की। राज्यपाल ने छात्राओं से पेटिंग बनाने और कलर को भरने की जानकारी ली। राज्यपाल ने तो बेटियों को खूब आगे बढने का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave message of cleanliness to the villagers in Firozabad
ग्रामीणों को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
पंचायतघर पर आयोजित चौपाल में राज्यपाल ने कहा कि अब तक महिलाओं और बेटियों के लिए शौचालय की चिंता न परिवार के मुखिया ने की और न ही पिछली सरकारों ने। इसकी चिंता नरेंद्र मोदी ने की और घर-घर शौचालय बनवाए। पेयजल बचाने का संदेश देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं। यहां डेढ़-दो सौ फीट पर पानी है। हमारे यहां (गुजरात) एक हजार फीट पर पानी था। 
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave message of cleanliness to the villagers in Firozabad
महिलाओं से मिलतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
आनंदीबेन पटेल ने ग्रामीणों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। ग्रामीणों से कहा कि दावत में भोजन को बर्बाद ना करें। जितना जरूरत हो उतना ही खाना थाली में लें। राज्यपाल ने कहा कि जो किसान खेतों में भूसा या पुआल जला देते हैं, वो चारा को जलाने की बजाय गौशाला और चारागाह में भेज दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed