फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ

Mon, 02 Jul 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Jul 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in firozabad
rainy day - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सोमवार को हुई रिमझिम बरसात से पूरा शहर तर-बतर दिखा। रुक-रुक हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। पहली बरसात से लोगों ने छतों पर सड़कों पर खूब मजा लिया। युवा बाइकों पर फर्राटा भरते नजर आए। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ

heavy rain in firozabad
rainy day - फोटो : अमर उजाला
शहर की जनता तीन महीने से भीषण गर्मी से परेशान थी। जून माह में आसमान से बरसती आग से हर कोई राहत की बूंदें टपकने का इंतजार कर रहा था। जुलाई माह के दूसरे दिन सुबह छह बजे से रिमझिम बरसात शुरू हो गई, जिससे आमजन ने राहत की महसूस की।  बरसात शुरु होते हुए बच्चे, युवा छतों पर चढ़ गए। काफी देर तक बरसात का मजा लिया।

तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ

heavy rain in firozabad
rainy day - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियों के बाद दो जुलाई को स्कूल खुलने का पहला दिन था। बारिश के कारण बच्चे भींगते हुए घर से स्कूल तक पहुंचे। हालांकि इस दौरान उन्हें परेशानियों को भी सामना करना पड़ा। घेर आसग्रान में सड़कें खुदी होने के कारण एक स्कूल का रिक्शा बीच सड़क पर फंस गया, जिससे रिक्शा चालक को बच्चे बीच रास्ते में ही उतारने पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ

heavy rain in firozabad
rainy day - फोटो : अमर उजाला
बरसात के कारण शहर के निचले हिस्सों में जलभराव होने से जनता व राहगीरों को परेशानी हुई। सुबह छह बजे से 11 बजे तक बरसात होने के कारण जिला अस्पताल सर्विस रोड, बोधारम, नगला बरी, कोहिनूर रोड, करबला, गांधीपार्क, चंद्रवार गेट सहित कई गली मोहल्लों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed