कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को उनकी मां सुशीला सिंह रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे थे। जब भी उन्हें होश आता तो एक ही बात बोलतीं, ओ मेरे लाल... ओ मेरे बच्चे, वापस आजा। कभी अपने बेड पर लेट जातीं तो कभी अचानक से बैठ जाती थीं। उनकी यह हालत देख कर अन्य महिलाओं के आंसू भी नहीं थम रहे थे।
{"_id":"61b24859c479f3735a7d2965","slug":"helicopter-crash-news-martyr-wing-commander-prithvi-singh-mother-crying-for-son-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की शहादत का गम: पिता का दर्द- ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया बेटा, पुकारे मां- वापस आ जा मेरे लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शहादत का गम: पिता का दर्द- ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया बेटा, पुकारे मां- वापस आ जा मेरे लाल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहे शहीद पृथ्वी सिंह के परिजनों के आंसू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
शहीद की मां को ढांढस बंधाती विधायक पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की मां के आंसू थम नहीं रहे हैं। गुरुवार को वह बार-बार अपने बेटे को वापस आने की आवाजें लगा रही थीं। हृदय विदारक दृश्य को देख कर लोगों की भी आंखें भर आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के पिता के नहीं थम रहे आंसू
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह मूलरूप से अलवर के रहने वाले थे। साल 1960 में आगरा में आकर बसे और बीटा ब्रेड का कारोबार किया। वे भी गुमसुम से कमरे में बिछे सोफे पर बैठे हुए थे। जब कोई मिलने आता, सवाल पूछता तो उससे बात कर लेते थे। देर शाम तक यही सिलसिला चलता रहा।
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर के ममेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि 31 दिसंबर को उनका आगरा आने का प्रोग्राम था। पूरी प्लानिंग हो गई थी। 31 दिसंबर को ही उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन है। सरप्राइज पार्टी की तैयारी की जा रही थी। पृथ्वी ने मना किया था कि पिता को न बताएं कि वे आ रहे हैं लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था और काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने दी शहीद के पिता को सांत्वना
- फोटो : अमर उजाला
मेयर, डीएम-एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि
शहीद पृथ्वी सिंह के परिवार से संवेदना प्रकट करने के लिए मेयर नवीन जैन, डीएम प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पुलिस-प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

कमेंट
कमेंट X