सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हेलीकॉप्टर हादसा: पृथ्वी सिंह के अफसर बनने पर आगरा के सरन नगर में उमड़ी थीं खुशियां... आज पसरा गम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Crash News People pay tribute to Agra Martyr Wing Commander Prithvi Singh
हेलीकॉप्टर हादसा: शहीर पृथ्वी सिंह के घर में गमगीन लोग - फोटो : अमर उजाला

दो दशक पहले सन 2000 में आगरा के पृथ्वी सिंह चौहान के एयर फोर्स में अधिकारी बनने सरन नगर में खुशियां उमड़ आईं थीं। बधाई देने के लिए लोगों का मजमा लगा था। दो दशक बाद बृहस्पतिवार को भी चौहान भवन में भीड़ थी। इस बार लोग गम में है। सन्नाटे को बीच-बीच में चीरता रुदन घर के बाहर खड़े बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की आंखें नम कर रहा था। 



एयरफोर्स के जांबाज अफसर विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान के यहां लोग संवेदना प्रकट करने पहुंचते रहे। संवेदना मिलने पर पल भर के लिए मां, बहन, पिता की सिसकियां धीरे-धीरे शांत हो जातीं। सरन नगर की गली के बाहर 20 साल से ठेल लगा रहे विष्णु कुमार घर के बाहर खड़े होकर यह कहते हुए फफक पड़े कि 20 साल से मुझे मालूम ही नहीं चला कि हिंदुस्तान का जांबाज पायलट आसमान की ऊंचाइयों में देश की आन, बान और शान लिए हवा से खेलने वाला यहां रहता था। घर के बाहर ही काफी लोग नि:शब्द थे, स्तब्ध थे।

Trending Videos
Helicopter Crash News People pay tribute to Agra Martyr Wing Commander Prithvi Singh
विंग कमांडर के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
कपड़े खरीदने जा रहे थे, देहरी पर माथा टेकने आ गए
शास्त्रीपुरम में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के संचालक संजय डोगरा कपड़े खरीदने दयालबाग जा रहे थे। सरन नगर के बाहर भीड़ देख रुक गए। सब्जी वाले से पूछा भाई क्या हुआ। डोगरा को जब पता चला कि देश का जांबाज दुनिया का आखिरी समाली दे गया, तो उनके कदम गली की ओर बढ़ गए। घर की देहरी पर माथा टेक लौट लिए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कल अपनी बेटियों को भी शौर्य की मिसाल बन चुके देशभक्ति के इस मंदिर को दिखाने लाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter Crash News People pay tribute to Agra Martyr Wing Commander Prithvi Singh
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अनुभवी व भरोसेमंद पायलट थे पृथ्वी सिंह 
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान अनुभवी और भरोसेमंद पायलट थे। एमआई 17वी5 हेलीकॉप्टर की उड़ान पर उनकी पकड़ थी। वर्षों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए ही वायु सेना ने उन्हें 109 हेलीकॉप्टर इकाई के कमांडिंग अफसर का जिम्मा सौंपा था। इस हेलीकॉप्टर के जरिए एस-8 रॉकेट, गन, ऑटो कैनन, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और प्रीसिशन गाइडेड हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें अधिकतम 20 पैसेंजरों के अलावा दो पायलट और एक इंजीनियर क्रू का सदस्य रहता है।
Helicopter Crash News People pay tribute to Agra Martyr Wing Commander Prithvi Singh
विंग कमांडर की बहनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब से पृथ्वी के निधन की खबर मिली है, तब से उनकी मां और बहनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। विंग कमांडर चार बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी दो बहनें आगरा में ही रहती हैं। भाई को याद कर बहनें फफक पड़ती हैं। कहती हैं कि अब वह किसे राखी बांधेंगी। 

विज्ञापन
Helicopter Crash News People pay tribute to Agra Martyr Wing Commander Prithvi Singh
अधिकारियों ने दी शहीद के पिता को सांत्वना - फोटो : अमर उजाला

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान 31 दिसंबर को आगरा स्थित अपने घर आने वाले थे। उन्हें पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देना था। उन्होंने परिजनों से यह बात साझा भी की थी लेकिन पिता को बताने से मना किया था। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी पिता को हुई। वे बार-बार यही कह रहे थे कि ऐसा सरप्राइज क्यों दे गया मेरा बेटा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed