{"_id":"62bc27b19631a52a6c4a5224","slug":"hindu-mahasabha-protest-against-udaipur-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: आगरा में हिंदूवादी संगठन का एलान- हत्यारोपियों के सिर काटने पर दो लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: आगरा में हिंदूवादी संगठन का एलान- हत्यारोपियों के सिर काटने पर दो लाख का इनाम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। आगरा में बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य अपराध के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। संगठन ने हत्यारोपियों का सिर कलम करने वालों को दो लाख रुपये इनाम देने का एलान किया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि उदयपुर के कन्हैया लाल ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। मंगलवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने कन्हैया लाल की नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला था। देशभर में इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा हो रही है। हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
विरोध प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में बुधवार दोपहर को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने ज्ञापन देकर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट
- फोटो : अमर उजाला
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने एलान किया कि कन्हैया लाल की नृशंस हत्या करने वालों के जो सिर काटेगा, उसे अखिल भारत हिंदू महासभा दो लाख रुपये का इनाम देगी। संगठन के लोगों ने राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
4 of 5
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नामनेर स्थित बजरंग दल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हत्यारों का पुतला दहन की कोशिश की। मगर स्थानीय पुलिस को पुतला दहन कार्यक्रम की सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदूवादियों से पुतला छीन लिया। इस दौरान हिंदूवादियों की पुलिस से नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदर्शनकारियों को समझातीं सीओ अर्चना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। जानकारी होने पर सीओ सदर अर्चना सिंह खुद मौके पर पहुंची। हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि इस तरीके की घटना से जहां माहौल खराब होता है, तो वहीं हत्यारोपियों ने प्रधानमंत्री के लिए भी अभद्र टिप्पणी की है, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।